सिर्फ कॉमेडी नहीं, एक्शन-थ्रिलर-हॉरर का पूरा पैकेज लेकर आ रहा है जनवरी 2026, बॉक्स ऑफिस पर होगा बॉलीवुड धमाका
Last Updated:
जनवरी 2026 बॉलीवुड का धमाल भरा महीना है. कॉमेडी से हॉरर, एक्शन से पैट्रियॉटिज्म तक सब कुछ! थिएटर्स में परिवार के साथ जाइए और नया साल एंटरटेनमेंट से भरपूर बनाइए. चलिए आपको बताते हैं कि वो 6 फिल्में कौन-कौन सी हैं…

नई दिल्ली. नए साल की शुरुआत बॉलीवुड के लिए बेहद खास रहने वाली है. जनवरी 2026 में सिनेमाघरों में एंटरटेनमेंट का पूरा पैकेज उतरने जा रहा है. कॉमेडी, थ्रिलर, एक्शन, हॉरर और देशभक्ति से भरपूर फिल्मों के साथ. चाहे आप हल्की-फुल्की हंसी के मूड में हों या सस्पेंस और हाई-ऑक्टेन ड्रामा देखना चाहते हों, इस महीने हर दर्शक के लिए कुछ न कुछ खास है. आइए जानते हैं जनवरी 2026 में रिलीज होने वाली 6 मोस्टअवेटेड हिंदी फिल्मों के बारे में, जो धूम मचाने वाली हैं.

मायासभा: द हॉल ऑफ इल्यूजन- ‘तुम्बड़’ (2018) जैसी कलात्मक फिल्म बना चुके राही अनील बर्वे की ये दूसरी मनोवैज्ञानिक थ्रिलर है. जावेद जाफरी स्टारर यह साइकोलॉजिकल थ्रिलर एक असफल फिल्म मोगुल और उसके बेटे की कहानी है, जिसकी जिंदगी दो अजनबियों के आने से अंधेरे में बदल जाती है. फिल्म 16 जनवरी को रिलीज हो रही है. (Image: IMDb)

हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस- मशहूर कॉमेडियन वीर दास की डायरेक्टर के तौर पर पहली फिल्म है. इसे एक क्विर्की डार्क स्पाई कॉमेडी बताया जा रहा है. इसकी सबसे बड़ी खासियत आमिर खान और इमरान खान की विशेष भूमिका में मौजूदगी होगी. प्लॉट सीक्रेट रखा गया है, लेकिन ट्रेलर से मजेदार ट्विस्ट्स का अंदाजा लग रहा है. ये फिल्म भी 19 जनवरी को रिलीज होने वाली है. (Image: IMDb)
Add News18 as
Preferred Source on Google

राहु केतु- 16 जनवरी के ही ‘फुकरे’ फेम पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की जोड़ी फिर से एक साथ नजर आने वाली है. विपुल विग निर्देशित फैंटसी कॉमेडी राहु केतु बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. फिल्म दो नादान किरदारों की उल्टी-सीधी यात्रा के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें ड्रग माफिया का सामना और अपनी नियति को बदलने का संघर्ष शामिल है. (Image: IMDb)

वन टू चा चा चा- इसी तारीख में जो चौथी फिल्म रिलीज होगी वह एक कॉमेडी-एक्शन ड्रामा है, जिसका नाम है ‘वन टू चा चा चा’. फिल्म में लव, लाफ्टर, बुलेट्स, ड्रग्स और जेलब्रेक जैसी वाइल्ड सिचुएशंस है. मार्केटिंग पर फोकस से यह वीकेंड हिट बन सकती है (Image: IMDb)

बॉर्डर 2- इन चार फिल्मों के रिलीज होने के एक हफ्ते बाद यानी 23 जनवरी को फिल्म ‘बॉर्डर 2’ रिलीज होगी. जो 1997 की क्लासिक ‘बॉर्डर’ की बहुप्रतीक्षित सीक्वल है. जो सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर यह वॉर एक्शन ड्रामा 1971 के युद्ध पर आधारित है. अनुराग सिंह निर्देशित फिल्म रिपब्लिक डे वीकेंड पर रिलीज हो रही है, जो पैट्रियॉटिक जोश से भरपूर होगी. यह 2026 की सबसे बड़ी रिलीज मानी जा रही है. (Image: IMDb)

हॉन्टेड 3डी: घोस्ट्स ऑफ द पास्ट: 2011 की सुपरहिट हॉरर फिल्म ‘हॉन्टेड 3डी’ का यह सीक्वल है. कहानी एक ऐसे कपल की है जो एक भूतहा हवेली में रहने आता है और वहां पहले मालिकों की आत्माओं और उनके डार्क सीक्रेट्स का सामना करता है. हॉरर शौकीनों के लिए यह फिल्म स्पाइन-चिलिंग अनुभव लेकर आएगी. फिल्म 30 जनवरी को रिलीज होगी. (Image: IMDb)