Kuldeep Yadav shares picture his lady love Vanshika: नए साल के मौके पर टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने अपनी मंगेतर वंशिका के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है.

Share to your loved once


Last Updated:

Kuldeep Yadav-Vanshika: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ स्पिन गेंदबाद कुलदीप यादव ने नए साल की शुरुआत अपने लेडी लव के साथ की. कुलदीप ने अपने इंस्टाग्राम पर होने वाली वाइफ वंशिका के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की. इस तस्वीर के साथ ही कुलदीप ने एक रोमांटिक कैप्शन भी लिखा.

न्यू ईयर इव पर कुलदीप ने अपनी लेडी लव के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीरकुलदीप यादव ने शेयर की रोमांटिक तस्वीर

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी कुलदीप यादव ने नए साल की शुरुआत अपनी लेडी लव के साथ की. कुलदीप ने न्यू ईयर इव के मौके पर अपनी मंगेतर के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है. नए साल से पहले कुलदीप ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी होने वाली वाइफ वंशिका के साथ तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, “2026 आपके साथ.” कुलदीप यादव और वंशिका की साल जून, 2025 में सगाई हुई थी. लखनऊ के एक निजी समारोह में हुई सगाई में रिंकू सिंह जैसे करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए थे.

हालांकि, चर्चा थी कि कुलदीप यादव नवंबर, 2025 में वंशिका से शादी रचाएंगे, लेकिन अब ऐसा लगता है कि नए साल पर कुलदीप अपने फैंस को शादी की खुशखबरी देंगे. बता दें कि कुलदीप और वंशिका स्कूल के दिनों से ही एक-दूसरे को जानते हैं, लेकिन कुलदीप यादव और वंशिका ने अपने रिश्ते को बहुत ही निजी रखा. हालांकि, अब ये दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं.

View this post on Instagram

कौन हैं कुलदीप की होने वाली वाइफ वंशिका

वंशिका कानपुर में श्याम नगर की रहने वाली है. फिलहाल वंशिकल भारतीय जीवन बीमा निगम में अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद वंशिका आगे की पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया चली गईं. वहां से आने के बाद उन्होंने एलआईसी जॉइन किया है. हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया है कि वंशिका किसी मल्टी नेशनल कंपनी में कार्यरत हैं.

कब हो सकती है कुलदीप-वंशिका की शादी

कुलदीप यादव और वंशिका की शादी 2026 के शुरुआत में हो सकती है. क्योंकि कुलदीप को 7 फरवरी से शुरू हो रहे आईसीसी टी20 विश्व कप में हिस्सा लेना है. विश्व कप के खत्म होते ही कुलदीप आईपीएल 2026 के लिए व्यस्त हो जाएंगे. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि कुलदीप जनवरी 2026 में या फिर आईपीएल के बाद शादी रचा सकते हैं.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

homecricket

न्यू ईयर इव पर कुलदीप ने अपनी लेडी लव के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीर



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP