virat kohli share heart touch post: मेरी जिंदगी की रोशनी के साथ…कोहली ने नए साल के मौके पर पोस्ट की खास पोस्ट

Share to your loved once


Last Updated:

virat kohli share heart touch post: विराट कोहली ने नए साल के मौके पर इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट किया है. उन्होंने पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ एक फोटो शेयर की है जिसमें उन्होंने पत्नी के लिए दिल को छू जाने वाला मैसेज भी लिखा है. कोहली और अनुष्का के आंखों पर रंग बिरंगी पेंटिंग बनी हुई है. यह फोटो किसी वेकेशन का है.

मेरी जिंदगी की रोशनी के साथ...कोहली ने नए साल के मौके पर पोस्ट की खास पोस्टविराट ने अनुष्का शर्मा के साथ शेयर की खास तस्वीर.

नई दिल्ली. विराट कोहली ने नए साल का वेलकम खास अंदाज में किया है. उन्होंने अनुष्का शर्मा के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर पत्नी के लिए दिल को छू जाने वाला मैसेज लिखा है. विराट का ये पोस्ट कुछ ही मिनटों में वायरल हो गया. दोनों की एक आंखों पर रंग बिरंगी फेस पेंटिंग बनी हुई है. कोहली की एक आंख पर स्पाइडर मैन पेंटिंग है वहीं अनुष्का शर्मा की भी एक आंख पर पेंटिंग नजर आ रही है. फोटो में कोहली अपनी पत्नी अनुष्का को गले लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं और इस कपल के चहरे पर बड़ी सी स्माइल है.

37 वर्षीय विराट कोहली (Virat Kohli) ने अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) संग फोटो पोस्ट करते हुए अनुष्का शर्मा को टैग कर लिखा, ‘ मेरी जिंदगी की रोशनी के साथ 2026 में कदम रखते हुए.’कोहली ने कैप्शन के साथ एक दिल वाला इमोजी भी बना रखा है.विराट के इस पोस्ट पर लाखों लाइक्स और हजारों कमेंट्स आ चुके हैं. कोहली के इस पोस्ट को फैंस ने कपल गोल्स बताया, जबकि कुछ सेलिब्रिटी के भी कमेंट आए हुए हैं. खुद कोहली की भाभी चेतना कोहली ने भी दिल वाले इमोजी के साथ इस पोस्ट पर अपना रिएक्शन दिया है.

View this post on Instagram



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP