jaggery brittle at home: घर पर बनाएं सेहतमंद गुड़ पट्टी, बच्चों की चॉकलेट की जिद भी होगी पूरी; नोट कर लें रेसिपी

Share to your loved once


Last Updated:

Easy Method to Make Jaggery Brittle: बाजार में मिलने वाली मिठाइयों की जगह अब आप घर पर ही एक स्वादिष्ट और सेहतमंद मिठाई बना सकते हैं. खास बात यह है कि इस मिठाई को कई दिनों तक स्टोर करके रखा जा सकता है. अगर घर में बच्चे चॉकलेट की जिद करते हैं, तो यह मिठाई उनके लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकती है. स्वाद में यह काफी टेस्टी होती है और सेहत के लिहाज से भी फायदेमंद है, क्योंकि इसमें सिर्फ गुड़ और मूंगफली का इस्तेमाल होता है.

यह मिठाई बनाने में बहुत आसान है और कम समय में तैयार हो जाती है. इसे आप शाम के नाश्ते में परोस सकते हैं. इसके अलावा, खाने के बाद मीठा खाने की आदत वाले लोगों के लिए भी यह एक अच्छा विकल्प है. अगर अचानक घर पर मेहमान आ जाएं, तो आप इसे झटपट बनाकर परोस सकते हैं.

गुड़ पट्टी बनाने के लिए सबसे पहले मूंगफली लें. गैस चूल्हे पर एक कड़ाही रखें और उसमें मूंगफली डालकर अच्छी तरह भून लें. जब मूंगफली अच्छे से भुन जाए, तो उसे एक बर्तन में निकालकर थोड़ी देर ठंडा होने दें. इसके बाद बेलन की मदद से मूंगफली का छिलका निकाल लें.

अब गैस पर दोबारा कड़ाही रखें और उसमें एक गिलास पानी डालें. इसमें लगभग 250 ग्राम गुड़ डालकर पकाएं. गुड़ को तब तक पकाएं, जब तक वह चिपचिपा न हो जाए. उंगली से जांच करने पर जब हल्की चिपचिपाहट महसूस हो, तब उसमें भुनी हुई मूंगफली डाल दें और अच्छी तरह मिला लें.

Add News18 as
Preferred Source on Google

मिश्रण तैयार होने के बाद कड़ाही को गैस से उतार लें. अब एक चिकनी सतह या स्लैब पर थोड़ा सा घी लगाएं, ताकि मिश्रण चिपके नहीं. कड़ाही से गुड़-मूंगफली का मिश्रण निकालकर उसे बेलन की मदद से फैला लें.

इसके बाद चाकू से मनचाहे आकार में काट लें. तैयार है स्वादिष्ट, पौष्टिक और लंबे समय तक चलने वाली गुड़ पट्टी, जिसे बच्चे और बड़े सभी शौक से खा सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

घर पर बनाएं सेहतमंद गुड़ पट्टी, बच्चों की चॉकलेट की जिद भी होगी पूरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP