सर्दी में बनाएं मेथी के ताजे पत्तों की कढ़ी, नहीं लगेगी कड़वी, खाएंगे तो उंगलियां चाटते रह जाएंगे, जानें रेसिपी – Madhya Pradesh News
Last Updated:
कढ़ी अलग-अलग तरह से बनाई जाती है. सर्दियों के मौसम में इसके स्वाद को खास पसंद किया जाता है. खट्टे दही और बेसन के मिक्स से तैयार की गई कढ़ी इस बार मेथी से बनाएं. ठंड के मौसम में हरी-हरी मेथी स्वाद में तो अच्छी लगती ही है, ये सेहत के लिए भी काफी अच्छी होती है. इससे बनी कढ़ी को आप रोटी, पराठे और चावल के साथ खा सकते हैं. जानिए बनाने का आसान तरीका.

कढ़ी अलग-अलग तरह से बनाई जाती है. सर्दियों के मौसम में इसके स्वाद को खास पसंद किया जाता है. खट्टी दही और बेसन के मिक्सचर से तैयार की गई कढ़ी इस बार मेथी से बनाएं. ठंड के मौसम में हरी-हरी मेथी स्वाद में तो अच्छी लगती ही है, ये सेहत के लिए भी काफी अच्छी होती है. इससे बनी कढ़ी को आप रोटी, पराठे और चावल के साथ खा सकते हैं. देखिए, बनाने का तरीका.

कढ़ी को कई तरीकों से बनाया जा सकता है. अभी मेथी का सीजन है, ऐसे में आप मेथी की कढ़ी भी बना सकते हैं. आइए जानते हैं मेथी कढ़ी बनाने का तरीका.

1 कप ताजी कटी मेथी, 1 कप दही, 2 tbsp बेसन, 1 tsp हल्दी, स्वादानुसार नमक, 1 tbsp तेल या घी, 1/2 tsp सरसों के दाने, 1/2 tsp जीरा, एक चुटकी हींग, 2 सूखी लाल मिर्च, कुछ करी पत्ते, 3–4 कप पानी.
Add News18 as
Preferred Source on Google

सबसे पहले आपको मेथी के पत्तों को अच्छी तरह धोकर बारीक काट लेना है. कई लोग सोचते हैं कि मेथी की कड़वाहट कढ़ी का स्वाद खराब कर देगी, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं होता. जब मेथी को हल्का सा भूनकर कढ़ी में मिलाया जाता है, तो इसका स्वाद एकदम बैलेंस हो जाता है और कढ़ी में एक अलग सुगंध और फ्लेवर आने लगता है. घर की ताजा मेथी का स्वाद पैकेट वाली कसूरी मेथी से कहीं ज्यादा अच्छा होता है, इसलिए कोशिश करें कि ताजे पत्ते ही इस्तेमाल करें.

कढ़ी का असली स्वाद दही और बेसन के मिश्रण से आता है. इस मिश्रण को बिना गुठलियों के अच्छे से फेंटना बेहद जरूरी है, वरना कढ़ी में बेसन की गांठें रह जाती हैं और स्वाद खराब हो सकता है. दही का इस्तेमाल हमेशा कमरे के तापमान वाला करें. ठंडा दही गर्म कढ़ी में मिलाने पर फट सकता है. दही-बेसन का घोल जितना स्मूद होगा, कढ़ी उतनी ही मखमली और स्वादिष्ट बनेगी. इसके बाद इसमें नमक, हल्दी और पानी मिलाकर एक पतला घोल तैयार कर लें, क्योंकि पकते-पकते कढ़ी गाढ़ी हो जाती है.

अब बात करते हैं तड़के की, जो कढ़ी में जान डाल देता है. एक गर्म कढ़ाई में सरसों का तेल या घी गर्म करें और इसमें मेथी दाना, जीरा, हींग, सूखी लाल मिर्च और करी पत्ते डालें. जब ये मसाले चटकने लगें, तो कटी हुई मेथी डालकर कुछ मिनट हल्की आंच पर भूनें. इससे मेथी की कड़वाहट कम होती है और उसका सुगंधित स्वाद कढ़ी में खुलकर आता है. अब इस तड़के में दही-बेसन का घोल डालें और लगातार चलाते रहें ताकि कढ़ी नीचे से चिपके नहीं. कढ़ी को 12–15 मिनट तक धीमी आँच पर पकने दें. पकते-पकते इसका रंग हल्का गाढ़ा और एकदम खूबसूरत पीला हो जाएगा.

अब इस तड़के में दही-बेसन का घोल डालें और लगातार चलाते रहें ताकि कढ़ी नीचे से चिपके नहीं. कढ़ी को 12–15 मिनट तक धीमी आँच पर पकने दें. पकते-पकते इसका रंग हल्का गाढ़ा और एकदम खूबसूरत पीला हो जाएगा.

जब कढ़ी उबलने लगे और उसमें ऊपर की ओर हल्का झाग दिखने लगे, तो समझ जाएं कि आपकी मेथी कढ़ी तैयार है. इसे गरमागरम चावल, जीरा राइस या फुल्कों के साथ परोसें. चाहें तो ऊपर से एक और छोटा सा तड़का डालकर इसकी खुशबू और भी बढ़ा सकते हैं. मेथी कढ़ी खासकर सर्दियों में बेहद अच्छी लगती है, क्योंकि यह शरीर को गर्माहट भी देती है.

अब एक तड़का जो आपकी कढ़ी का स्वाद चार गुना बढ़ा देता है. एक फ्राई पैन लीजिए उसमें सरसों तेल गर्म कर लीजिए फिर हींग, राई, लहसुन, साबुत लाल मिर्च, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और कढ़ी पत्ते का तड़का लगाकर बनी हुई कढ़ी में डालकर पांच मिनट के लिए ढाक दीजिए. अब इसकी खुशबू ही बता देगी कि कढ़ी कैसी बनी है मुंह में पानी आना लाज़मी है.

आखिर में अगर पसंद हो तो धनिया पत्ती डालकर कढ़ी को सजा दीजिए. सर्दियों के मौसम के लिए मेथी की कढ़ी बिल्कुल परफेक्ट है. अब इसे आप फ्राड राइस, राइस, पराठा, रोटी के साथ परोस सकते हैं. ये कढ़ी दोपहर के लंच और शाम के डिनर पर खाई जा सकती है.

अगर आप रोज-रोज एक जैसी कढ़ी खाकर बोर हो चुके हैं, तो मेथी कढ़ी आपके खाने में एक ताज़ा और स्वादभरा ट्विस्ट ला सकती है. मेथी के पत्तों की हल्की कड़वाहट, दही-बेसन की खट्टी मलाईदार कढ़ी और तड़के का तड़का ये तीनों मिलकर एक ऐसी रेसिपी तैयार करते हैं जो बेहद स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पेट के लिए भी हल्की होती है.