‘पाजी मैंने बहुत मेहनत की है’, धुरंधर की सक्सेस पर रणवीर सिंह का सिर्फ 1 कमेंट, 15 kg वजन बढ़ाकर किया कम

Share to your loved once


Last Updated:

बॉलीवुड में जब कोई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचती है, तो उसके सितारे सुर्खियों में छा जाते हैं. इंटरव्यू, सोशल मीडिया पोस्ट, सक्सेस पार्टी और पब्लिक अपीयरेंस का सिलसिला शुरू हो जाता है. लेकिन रणवीर सिंह के साथ ठीक उलटा हुआ. आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ ने दुनियाभर में 1100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली, इसके बावजूद रणवीर सिंह ने न तो कोई लंबा बयान दिया और न ही जश्न मनाते दिखे. लेकिन ऐसा क्यों?

Ranveer Singh had just one comment on Dhurandhars success he gained 15 kg and then lost it said paji Maine bahut mehnat ki hai

नई दिल्ली. 2025 बॉलीवुड के लिए कई सरप्राइज लेकर आया, लेकिन रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने सबको चौंका दिया. यह फिल्म 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई और महज 26 दिनों में वर्ल्डवाइड 1100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है. निर्देशक आदित्य धर की यह स्पाई एक्शन थ्रिलर 2025 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग इंडियन फिल्म बन गई है, जो थर्ड हाईएस्ट ग्रॉसिंग हिंदी फिल्म और 7वीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग इंडियन फिल्म ऑफ ऑल टाइम है. फिल्म ने भारत में 437 करोड़ नेट से ज्यादा कमाए और बाहुबली के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया. इसके बावजूद, लीड एक्टर रणवीर सिंह ने फिल्म की सक्सेस पर ज्यादा कुछ नहीं कहा. उन्होंने सिर्फ बार-बार दोहराया ‘मैंने बहुत मेहनत की है’ पैपराजी फोटोग्राफर वरिंदर चावला ने हाल ही में हिंदी रश के राउंडटेबल में रणवीर के माइंडसेट का खुलासा किया.

Ranveer Singh had just one comment on Dhurandhars success he gained 15 kg and then lost it said paji Maine bahut mehnat ki hai

प्रमोशन के दौरान और फिल्म की रिलीज के बाद रणवीर सिंह ने सिर्फ एक बात बार-बार दोहराई ‘मैंने बहुत मेहनत की है.’ रणवीर का यह संयम इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि उन्हें बॉलीवुड का सबसे एनर्जेटिक और एक्सप्रेसिव स्टार माना जाता है. लेकिन ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद वह बेहद लो-प्रोफाइल रहे.

Dhurandhar, Dhurandhar 2, Ranveer Singh Dhurandhar, Dhurandhar 2 released in 5 languages, Dhurandhar box office, Dhurandhar sequel, Dhurandhar pan-India release, Aditya Dhar director, Jio Studios Dhurandhar, Hindi film box office, धुरंधर 2, धुरंधर 2 पैन-इंडिया, धुरंधर 2 5 भाषाओं में होगी रिलीज, धुरंधर बॉक्स ऑफिस, धुरंधर 2 कब होगी रिलीज

दरअसल, रणवीर सिंह के करियर का पिछला दौर आसान नहीं रहा. साल 2019 की ‘गली बॉय’ के बाद उन्हें लंबे समय तक बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट नहीं मिली. ‘83’ को समीक्षकों की सराहना मिली, लेकिन कोविड महामारी के कारण यह सफल नहीं हो सकी. इसके बाद ‘जयेशभाई जोरदार’ और ‘सर्कस’ जैसी फिल्मों ने उनके करियर को झटका दिया. 

Add News18 as
Preferred Source on Google

Dhurandhar, Dhurandhar box office collection, Dhurandhar box office collection Day 16, Dhurandhar box office inches closer to Rs 1000 crore worldwide , Dhurandhar surpassed Jawan and Chhaava, धुरंधर, धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 16, जवान, छावा

हालांकि ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने उन्हें आलोचकों और दर्शकों दोनों का प्यार दिलाया, लेकिन इसके बाद आने वाले प्रोजेक्ट्स ‘डॉन 3’, ‘राक्षस’ और ‘बैजू बावरा’ या तो अटक गए या ठंडे बस्ते में चले गए. ऐसे में ‘धुरंधर’ रणवीर सिंह के लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि कमबैक का इम्तिहान थी.

Dhurandhar, Dhurandhar box office collection day 19 Dhurandhar worldwide box office collection day 19, Dhurandhar otal collection, Dhurandhar breaks records, Akshay Khanna, Ranveer Singh, धुरंधर, धुरंधर बॉक्स ऑफिस, धुरंधर का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस, अक्षय खन्ना, रणवीर सिंह

फिल्म की रिलीज के बाद रणवीर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सिर्फ एक लाइन शेयर की. उन्होंने लिखा- ‘किस्मत की एक बहुत खूबसूरत आदत है कि वो वक्त आने पर बदलती है… लेकिन फिलहाल… नजर और सब्र.’ इस पोस्ट ने साफ कर दिया कि यह सफलता उनके लिए कितनी मायने रखती है.

Dhurandhar, Dhurandhar box office collection day 25 Dhurandhar worldwide box office collection day 25, Dhurandhar otal collection, Dhurandhar breaks records, Akshay Khanna, Ranveer Singh, धुरंधर, धुरंधर बॉक्स ऑफिस, धुरंधर का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस, अक्षय खन्ना, रणवीर सिंह

इस बीच पैपराजी वरिंदर चावला ने Hindi Rush के एक राउंडटेबल इंटरव्यू में रणवीर के संघर्ष और मेहनत पर रोशनी डाली. वरिंदर के मुताबिक, प्रमोशन के दौरान जब भी उनकी रणवीर से मुलाकात हुई तो एक्टर ने बस एक ही बात कही – ‘पाजी, मैंने इस फिल्म के लिए बहुत मेहनत की है.’ वरिंदर ने खुलासा किया कि रणवीर सिंह ने इस किरदार के लिए 15 किलो वजन बढ़ाया और शूटिंग के बाद उतना ही वजन कम भी किया. उनका कहना है कि फिल्म देखने के बाद साफ महसूस होता है कि यह सिर्फ रणवीर ही नहीं, बल्कि पूरी टीम की मेहनत का नतीजा है.

2025 Controversial Movie

फिल्म रिलीज से पहले एक विवाद भी सामने आया था, जब रणवीर सिंह ने IFFI में कांतारा स्टार ऋषभ शेट्टी की तारीफ करते हुए दैव (Daiva) से जुड़ा एक सीन परफॉर्म किया. सोशल मीडिया पर इसे धार्मिक भावनाओं से जोड़कर आलोचना की गई. हालांकि, वरिंदर चावला ने साफ कहा कि रणवीर का कोई अपमान करने का इरादा नहीं था, बल्कि वह सिर्फ फिल्म और कलाकार की प्रशंसा कर रहे थे.

आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर’ ने दुनियाभर में 26 दिनों में 1100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है और भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा है. फिल्म की सीक्वल 19 मार्च, 2026 को रिलीज होने वाली है. रणवीर सिंह की यह चुप्पी और उनकी मेहनत की कहानी उन फैंस के लिए एक प्रेरणा है, जो सफलता के पीछे की ईमानदार मेहनत को समझते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

‘पाजी मैंने बहुत मेहनत की है’, धुरंधर की सक्सेस पर रणवीर सिंह का सिर्फ 1 कमेंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP