5.24 मिनट का वो एवरग्रीन लव सॉन्ग, 23 साल से बरकरार है प्यार का जादू, गाने में बुनी प्यार की अमर कहानी
बॉलीवुड के रोमांटिक गानों के इतिहास में 2002 की सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म ‘राज’ का गीत ‘आपके प्यार में हम सवरने लगे’ एक अमर नगीना है. बिपाशा बसु और डीनो मोरिया की स्क्रीन केमिस्ट्री को इस गाने ने अमर कर दिया. अलका याज्ञनिक की दिल छू लेने वाली आवाज ने इस गाने को एक अलग ही ऊंचाई दी. यह सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि एक पूरा इमोशन है, जो सुनने वाले को उस दौर के खूबसूरत पलों में ले जाता है. बिपाशा बसु की मासूमियत और डीनो मोरिया के रोमांटिक अंदाज ने इस गाने को एक कालजयी पहचान दी, जो दशकों बाद भी उतनी ही ताजा और दिलकश है. दो दशक बाद भी यह गाना रेडियो, प्लेलिस्ट और रोमांटिक मौकों पर उतना ही पसंद किया जाता है. ‘आपके प्यार में’ सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि 2000s के रोमांस की पहचान है.