homemade jaggery almond chikki crispy recipe in minutes gur badam ki chikki ghar par kaise banaye

Share to your loved once


Last Updated:

Gur Badam Chakki Recipe: ठंड के मौसम में गुड़ व बादाम वाली चक्की काफी लोकप्रिय है. यह जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही स्वास्थ्य के लिए लाभदायक भी होता है. इसमें गुड़, बादाम, घी और मीठा सोडा से आसानी से बनाया जा सकता है. स्वाद में बाजार जैसी होती है. आइए जानते हैं इसकी रेसिपी.

ख़बरें फटाफट

भागलपुरः ठंड के दिनों में लोग अलग-अलग तरीके के व्यंजन का लुफ्त उठाते है. कभी मीठे रेसिपी तो कभी नमकीन रेसिपी तैयार करते है. परिवार के साथ गेस्ट भी इसका आनंद लेते है. ऐसे में बाजार में आप अभी गुड़ व बादाम वाली चक्की खूब देखते होंगे. इसको खाने का मजा ही बिल्कुल अलग है. खस्ता व स्वाद दोनो ही लाजबाब लगता है. जिसकी कीमत बाजार में अधिक ली जाती है. क्या आपको पता है घर पर काफी सस्ते व तुरन्त इसको तैयार कर सकते है. आइए जानते हैं इसकी रेसिपी.

कैसे करें इसको तैयार
दरअसल, आपको बता दें कि ठंड के मौसम में गुड़ की बनी मिठाई की डिमांड भी अधिक होती है. ऐसे में आपको गुड़, बादाम, घी व मीठा सोडा की जरूरत पड़ेगी. सबसे पहले बादाम को भून लें. थोड़ा ठंडा होने के बाद उसका छिलका हटा दें. उसे दो भागों में कर दें. उसके बाद आप गिला या सूखा कोई भी गुड़ ले लें. उसके बाद 250 ग्राम गुड़ व आधा ग्लास पानी डाल कर मीडियम आंच में उसे पका लें. उसमें जब अच्छे से बुलबुले आने शुरू हो जाएं तब उसमें एक चम्मच घी व थोड़ा सा मीठा सोडा डाल दें.

अब आपको पता करना है कि यह पूरी तरीके से तैयार हुआ कि नहीं. इसके बाद आप थोड़ा सा पानी में एक दो बूंद उस चासनी को डालें. उसके बाद देखें अगर तुरन्त शीशा जैसा टूटने लायक हो जाए तो आप उसमें बादाम मिला दें. उससे पहले आप किसी बर्तन में तेल लगाकर रखें. जैसे ही वह हो जाए तो उसको उसमें डाल दें. वह चक्की आपका तैयार हो जाएगा. जैसा खस्ता आप बाजार में खाते हैं, वैसा ही यह तैयार हो जाएगा. आप इसको 40 मिनट तक सूखने दें. उससे पहले अगर आपको किसी आकार में कटिंग करनी है तो आप कर सकते है.

सूखा वाले गुड़ से बेहतर होता है तैयार
दरअसल, अगर और देखने मे इसको अच्छा बनाना है तो इसमें आप हाइड्रो का प्रयोग कर सकते हैं. जिससे गुड़ की गंदगी खत्म हो जाएगी. यह और चमकीला देखने मे लगने लगता है.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

homelifestyle

मिनटों में तैयार करें गुड़-बादाम की चक्की! घर पर पाएं बाजार जैसा कुरकुरा स्वाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP