UP Gold Rate Today | UP Silver Rate Today | Sone Chandi Ke Rate Today
Last Updated:
Uttar Pradesh Gold Silver Rate : नए साल में सोना खरीदने का प्लान बना रहे लोगों के लिए सर्राफा बाजार से राहत भरी खबर है. लगातार तीसरे दिन आज लखनऊ में सोना सस्ता हुआ है. वाराणसी और मेरठ में भी सोने की कीमतों में कमी आई है. लखनऊ में 24 कैरेट सोने का भाव आज 1,37,190 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. मेरठ में आज इसकी कीमत 1,37,200 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई. वाराणसी में सोने की कीमत 320 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरी है.
वाराणसी. नए साल से पहले सर्राफा बाजार में सोने की चमक फीकी पड़ी है. लगातार तीसरे दिन सोना सस्ता हुआ है. आज 31 दिसम्बर को सर्राफा बाजार खुलने के साथ यूपी की राजधानी लखनऊ में सोना 410 रुपये प्रति 10 ग्राम लुढ़का है. वाराणसी और मेरठ में भी सोने की कीमतों में कमी देखने को मिली है. आज चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है. 31 दिसम्बर को वाराणसी के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत में 320 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरकर 1,36,020 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. 30 दिसम्बर को इसका भाव 1,36,350 रुपये था. बात राजधानी लखनऊ में सोने के कीमत की करें तो आज वहां 24 कैरेट सोने का भाव 410 रुपये टूटने के बाद 1,37,190 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. मेरठ में आज इसकी कीमत 1,37,200 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
22 कैरेट सोना भी गिरा
बुधवार को वाराणसी के सर्राफा बाजार में 18 से लेकर 22 कैरेट सोने की चमक तीसरे दिन भी फीकी पड़ी है. बाजार खुलने के साथ आज 22 कैरेट सोना 300 रुपये लुढ़कर 1,24,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. इसके पहले 30 दिसम्बर को इसका भाव 1,25,000 रुपये था. बात 18 कैरेट सोने के कीमत की करें तो आज उसकी कीमत 240 रुपये गिरकर 1,01,840 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई.
बड़ी गिरावट के बाद चांदी ठहरी
बुधवार को सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. बाजार खुलने के साथ चांदी के भाव स्थिर रहें. आज बाजार में चांदी 2,40,000 रुपये प्रति किलो रही. इसके पहले 30 दिसम्बर को भी इसकी यही कीमत थी. वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन के महामंत्री रवि सर्राफ ने बताया कि लगातार तेजी के बाद अब तीन दिन से सोने के भाव में लगातार कमी का दौर देखने को मिल रहा है. हालांकि चांदी फिलहाल ठहरी हुई है, लेकिन उम्मीद है फिर इसके भाव में थोड़ा उतार चढ़ाव देखा जा सकता है.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें