Lalit Modi Apologises To Indian government: ललित मोदी ने भारत सरकार से किस गलती की मांगी माफी, क्या है पूरा मामला
Last Updated:
Lalit Modi Apologises To Indian government: भारत में पैसों का हेर फेर करने के बाद विदेश भागे ललित मोदी ने भारत सरकार से माफी मांगी है. कुछ दिन पहले ही उन्होंने एक और भगौड़े विजय माल्या के साथ वीडियो शेयर किया था जिसे लेकर विवाद बढ़ता देख उन्होंने सरकार से माफी मांगी. हर तरफ हो रही आलोचना के बाद भारत सरकार और जनता से सोशल मीडिया पर ललित मोदी ने माफी मांगी.
विजय माल्या के साथ ललित मोदी एक पार्टी में नजर आए अब भारत सरकार से मांगी माफीनई दिल्ली. भारत में पैसों का हेर फेर करने के बाद भागकर विदेश में रह रहे इंडियन प्रीमियर लीग के पूर्व चीफ ललित मोदी एक बार फिर चर्चा में हैं. उन्होंने हाल ही में देश के गद्दार बिजनेसमैन विजय मल्या के साथ पार्टी का वीडियो शेयर किया था. विदेश मंत्रालय ने हाल ही में कहा कि भारत सभी भगोड़ों को वापस लाने के लिए काम करेगा. वीडियो की आलोचना और मंत्रालय के बयान के बाद से ललित मोदी भारत सरकार से सबके सामने अपने किए गए काम के लिए माफी मांगी है.
देश छोड़ चुके पूर्व आईपीएल चेयरमैन ललित मोदी ने सोमवार को अपने हालिया सोशल मीडिया पोस्ट्स के लिए माफी मांगी है. एक मैसेज एक्स पर शेयर किया जिसमें ललित मोदी ने कहा कि उनका किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था, खासकर भारतीय सरकार की. उन्होंने कहा कि वह सरकार का बहुत सम्मान करते हैं और उनका पहले का बयान गलत समझा गया. उन्होंने यह भी जोड़ा कि उनका पोस्ट कभी भी उस तरह से नहीं लिया जाना चाहिए था जैसा उसे पेश किया गया और उन्होंने माफी मांगी.
I apologise if I have hurt anyone feelings especially the Indian Government who I have the highest respect and regard for. The statement was misconstrued and was never intended to be as played out. Once again my deepest apologies