Varanasi Ground Report: नए साल पर गोवा, मनाली नहीं…काशी बनी पहली पसंद, अध्यात्म में डूबे श्रद्धालु; 6 से 8 लाख दर्शन का अनुमान
Last Updated:
Kashi is completely booked: राजस्थान के बीकानेर से आए पवन कुमार ने बताया कि वो इसके पहले भी काशी आ चूकें है लेकिन अब काशी विश्वनाथ मंदिर में युवाओं की खासी भीड़ दिख रही है.प्रधानमंत्री भी अक्सर रिलिजियस टूरिज्म की बात कहते थे उनकी बातों को युवाओं ने आत्मसात किया है.
नए साल पर गोवा और मनाली से ज्यादा पुरातन नगरी काशी लोगों को भा रही है. यहां के अध्यात्म और संस्कृति का अनूठा संगम युवाओं को यहां खींचा ले आ रहा है. हर कोई नए साल की शुरुआत बाबा विश्वनाथ के आशीर्वाद के साथ करना चाहते है. यदि वजह है कि काशी इन दिनों पूरी तरीके से हाउसफुल चल रही है. काशी मंदिर मंदिर के अलावा घाट, सड़के हर जगह भीड़ है.होटल और लॉज भी हफ़्तों पहले बुक हो चुकें है.
31 दिसम्बर को भी काशी विश्वनाथ मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ दिखाई दी.इसके अलावा काशी विश्वनाथ मंदिर के ओर जाने वाली सड़कें भी पर्यटक और श्रद्धालुओं से भरें दिखें.अनुमान है नए साल यानी 1 जनवरी को करीब 6 से 8 लाख लोग काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे.
पीएम के रिलिजियस टूरिज्म का सपना साकार
राजस्थान के बीकानेर से आए पवन कुमार ने बताया कि वो इसके पहले भी काशी आ चूकें है लेकिन अब काशी विश्वनाथ मंदिर में युवाओं की खासी भीड़ दिख रही है.प्रधानमंत्री भी अक्सर रिलिजियस टूरिज्म की बात कहते थे उनकी बातों को युवाओं ने आत्मसात किया है.उन्होंने बताया कि बाबा के दर्शन कर उन्होंने घर-परिवार के सलामती की कामना की है.गौरीशंकर ने बताया कि वैसे तो सनातन हिन्दूनव वर्ष की शुरुआत चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से होती है लेकिन अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से लोग 1 जनवरी को नया साल मनाते हैं ऐसे में यह साल बेहतरीन हो इसी कामना से हम लोग बाबा का आशीर्वाद लेने आएं है.
सनातन का बढ़ा क्रेज
उन्होंने बताया कि अब युवाओं में सनातन धर्म का क्रेज बढ़ रहा है.लोग अपने धर्म की तरफ वापस लौट रहे है.ऐसे में कोई भी विशिष्ट पर्व या प्रयोजन हो तो लोग काशी आ रहें है और यहां बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन कर उनका आशीर्वाद लें रहें है.
3 जनवरी तक सिर्फ झांकी दर्शन
काशी विश्वनाथ मंदिर में फिलहाल भक्तों के सहूलियत के लिए व्यवस्थाओं में बदलाव किए गए हैं.3 जनवरी तक भक्त बाबा विश्वनाथ का सिर्फ और सिर्फ झांकी दर्शन ही करेंगे. गर्भगृह में प्रवेश पर मंदिर प्रशासन ने पूरी तरह से बैन लगाया है.इसके अलावा कई मंदिर की तरफ आने वाले रास्तों पर रुट डायवर्जन भी किया गया है ताकि भक्तों को बाबा विश्वनाथ के मंदिर पहुंचने में कोई परेशानी न हो.
About the Author
काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. अभी लोकल18 यूपी के कॉर्डिनेटर की…और पढ़ें