Jupiter Transit In Cancer and leo in 2026 | guru gochar affect all 12 zodiac signs from mesh to meen in new year | साल 2026 में गुरु ग्रह का 2 राशियों में गोचर, मेष समेत इन 7 राशियों के करियर, बिजनेस, धन समेत हर क्षेत्र में लाभ

Share to your loved once


Jupiter Transit In 2026: साल 2026 में देवताओं के गुरु बृहस्पति अतिचारी अवस्था में दो राशियों में गोचर करेंगे. फिलहाल गुरु ग्रह मिथुन राशि में विराजमान है लेकिन 2 जून 2026 में देवगुरु बृहस्पति अपनी उच्च कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे. इस राशि में कुछ दिन रहने के बाद गुरु ग्रह 31 अक्टूबर को कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे और साल के अंत तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे. गुरु ग्रह का पहले उच्च राशि कर्क और फिर सिंह राशि में गोचर करना साल 2026 में देश-दुनिया, अर्थव्यवस्था, करियर समेत मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव डालेंगे. कुछ राशियों के लिए गुरु का गोचर शुभ फलदायी रहने वाला है तो कुछ राशियों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं साल 2026 में गुरु ग्रह का गोचर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव डालेंगे.

गुरु गोचर 2026 का मेष राशि पर प्रभाव

बृहस्पति गोचर 2026 मेष राशि वालों के जीवन में खुशियां लेकर आएगा. मेष राशि वालों को कोई पुरानी पैतृक संपत्ति मिल सकती है या फिर आपको अपने पुराने घर या पैतृक घर जाने का मौका मिल सकता है. आपको परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा. गुरु ग्रह के प्रभाव से सुख-सुविधाओं और संसाधनों में वृद्धि होगी. अपनों के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी. जो लोग विदेश गए हैं, उन्हें इस दौरान घर लौटने का मौका मिलेगा. आपके कुछ वैध खर्चे बढ़ेंगे, जो अच्छे कार्यों में खर्च होंगे.

गुरु गोचर 2026 का वृषभ राशि पर प्रभाव

बृहस्पति गोचर 2026 वृषभ राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा. गुरु ग्रह के प्रभाव से वृषभ राशि वालों के घर में कई धार्मिक गतिविधियां होंगी, जिससे मेहमानों का आना-जाना रहेगा. वृषभ राशि वालों को विदेशी स्रोतों से धन प्राप्त होगा. अगर आपने पहले निवेश किया था, तो इस समय उसका अच्छा लाभ मिल सकता है. वृषभ राशि वाले आप अपनी बुद्धि और अनुभव के आधार पर कार्यस्थल पर अपनी स्थिति मजबूत कर पाएंगे. इस दौरान रेडीमेड घर खरीदने की संभावना भी बन सकती है.

गुरु गोचर 2026 का मिथुन राशि पर प्रभाव

बृहस्पति गोचर 2026 मिथुन राशि वालों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लेकर आएगा. आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार शुरू हो जाएगा और बैंक बैलेंस भी बढ़ेगा. आप वित्तीय योजनाओं से प्राप्त धन को नई बचत योजनाओं में निवेश करेंगे, जिससे आपको भरपूर धन कमाने का मौका मिलेगा. यह समय पारिवारिक बिजनेस करने वालों के लिए लाभकारी रहेगा. जीवनसाथी के माध्यम से धन लाभ के योग बनेंगे और नौकरी में भी आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, यानी वेतन बढ़ने के संकेत मिलेंगे.

गुरु गोचर 2026 का कर्क राशि पर प्रभाव

बृहस्पति गोचर 2026 कर्क राशि वालों वालों को सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है और किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहें. इस राशि के नौकरी पेशा जातक पूरे साल अपने काम पर ध्यान दें और किसी भी तरह की राजनीति से दूर रहें. हालांकि आपके परिवार के सदस्यों के प्रति आपका प्यार बढ़ेगा. परिवार के सदस्य पारिवारिक मूल्यों को महत्व देंगे और एक-दूसरे का ध्यान रखेंगे. अगर आप साल 2026 में निवेश करना चाहते हैं तो किसी विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें.

गुरु गोचर 2026 का सिंह राशि पर प्रभाव

बृहस्पति गोचर 2026 सिंह राशि वालों के की वाणी में प्रभाव बढ़ेगा और लोग आपकी बातों से प्रभावित होकर आपको सुनेंगे. आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और धन संबंधित समस्याओं से मुक्ति मिलेगी. माता पिता की सभी बीमारियों से राहत मिलेगी और आपके बिजनेस में अच्छी तरक्की होगी. साल 2026 में शत्रु शांत होंगे और धन प्राप्ति के नए नए मार्ग मिलेंगे. नए साल में आपको धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा. नए साल में सिंह राशि वालों के घर में शुभ और अनुकूल कार्य होंगे.

गुरु गोचर 2026 का कन्या राशि पर प्रभाव

बृहस्पति गोचर 2026 कन्या राशि वालों के लिए कल्याणकारी रहने वाला है. गुरु ग्रह आपके लिए नए साल में खुशियों के दरवाजे खोलेंगे और आपकी आमदनी में बढ़ोतरी करेंगे. बृहस्पति गोचर 2026 के दौरान आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आय के स्रोत बढ़ेंगे. आपकी इच्छाएं पूरी होंगी और मकान व वाहन खरीदने का सपना पूरा होगा, वह भी बिना किसी लोन के. नए साल में कन्या राशि वाले बड़े और सम्मानित लोगों के समूह में शामिल होंगे और आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा. वैवाहिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी और आपसी प्रेम में इजाफा होगा.

गुरु गोचर 2026 का तुला राशि पर प्रभाव

बृहस्पति गोचर 2026 तुला राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है. तुला राशि वालों को नए साल में कई नए सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे और आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा. नए साल में आपकी कई बड़े लोगों से जान-पहचान बनेगी, जिनसे भविष्य में अच्छा लाभ होगा. गुरु ग्रह की कृपा से नए साल में आपके बिजनेस में अच्छी तरक्की होगी और बैंक बैलेंस भी बढ़ेगा. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और धार्मिक कार्य भी होते रहेंगे, जिससे घर में सकारात्मक माहौल बना रहेगा. नए साल में बच्चों की तरक्की को देखकर मन प्रसन्न होगा और आपकी सेहत एकदम अच्छी रहेगी.

गुरु गोचर 2026 का वृश्चिक राशि पर प्रभाव

बृहस्पति गोचर 2026 वृश्चिक राशि वाले छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी और छात्रों के बीच आपकी पहचान एक सफल और अच्छे विद्यार्थी के रूप में होगी. हालांकि, इस दौरान आलस्य बढ़ सकता है, जिससे आपको बचना जरूरी होगा अन्यथा जरूरी मौके हाथ से निकल सकते हैं और कामों में रुकावट आ सकती है. यह समय भाइयों-बहनों के लिए भी अच्छा रहेगा और उन्हें सफलता मिलेगी. वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है अन्यथा चोट लगने की आशंका बन रही है.

गुरु गोचर 2026 का धनु राशि पर प्रभाव

बृहस्पति गोचर 2026 धनु राशि वालों के लिए मध्यम फलदायी रहने वाला है. इस राशि के नौकरी पेशा जातक ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें अन्यथा कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. साथ ही इस राशि के व्यापारियों को अपनी योजनाओं में बदलाव करने की आवश्यकता महसूस होगी, जिससे आपकी बिक्री बढ़ सकती है. नए साल में धनु राशि वालों को अपनी मां से लाभ मिल सकता है और जीवनसाथी भी आपको लाभ दिलाने में मदद कर सकता है. लव रिलेशन के लिए यह समय शुभ रहेगा, गुरु ग्रह का गोचर आपके प्रेम विवाह के योग भी बना सकता है.

गुरु गोचर 2026 का मकर राशि पर प्रभाव

बृहस्पति गोचर 2026 मकर राशि वालों के लिए वैवाहिक संबंधों में खुशखबरी ला सकता है. जीवनसाथी के साथ आपसी तालमेल बढ़ेगा और कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं. गुरु ग्रह की कृपा से मकर राशि वालों के जीवन स्तर में सुधार आएगा और परिजनों का पूरा साथ मिलेगा. लव लाइफ में चल रहीं सभी गलतफहमियां दूर होंगी, जिससे रिश्ते बेहतर होंगे और एक-दूसरे पर विश्वास बढ़ेगा. व्यापार करने वालों के लिए नया साल 2026 शानदार मुनाफे का रहेगा. व्यापार में लगातार वृद्धि होगी और आप नई योजनाएं शुरू करने की कोशिश करेंगे.

गुरु गोचर 2026 का कुंभ राशि पर प्रभाव

बृहस्पति गोचर 2026 कुंभ राशि वालों के लिए कई नई सलाह देगा. नए साल में कुंभ राशि वाले किसी भी तरह के विवाद से दूर रहें अन्यथा कानूनी मामलों में फंस सकते हैं. वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ वाद विवाद होने की आशंका बन रही है, जिससे घर का माहौल खराब हो सकता है. नए साल में कुंभ राशि वाले किसी भी तरह का धन का लेन देन करने से बचें अन्यथा धन फंस सकता है. साथ ही किसी भी तरह के निवेश से दूर रहें अन्यथा धन हानि हो सकती है.

गुरु गोचर 2026 का मीन राशि पर प्रभाव

बृहस्पति गोचर 2026 मीन राशि वालों की आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे और धन प्राप्ति के प्रबल योग बनेंगे. अगर आप नया बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं तो उसमें भी सफलता मिल सकती है. नए साल में जीवनसाथी के माध्यम से भी आर्थिक लाभ मिल सकता है और वैवाहिक संबंध अच्छे होंगे. सेहत में सुधार होगा और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी. नए साल में मीन राशि वालों के भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर होंगे. विदेशी स्रोतों से व्यापार में लाभ की स्थिति बन सकती है, इसके लिए आपको लगातार प्रयास करना होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP