पंचरत्न अचार बनाने की आसान रेसिपी ठंड के मौसम के लिए.
Last Updated:
Panchratna Achar Recipe : ठंड में पंचरत्न अचार गाजर, आवला, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन से बनता है. मसाले और सरसों तेल में तैयार कर कांच के कंटेनर में स्टोर करें, स्वादिष्ट और लंबे समय तक सुरक्षित रहता है. इसका स्वाद बड़ा ही लाजवाब होता है.

ठंड के मौसम में खासतौर पर खाने में आचार मिल जाए तो बात ही कुछ और हो जाती है. ऐसे में आप पंचरत्न अचार बना सकते हैं और लंबे समय तक स्टोर करके भी रख सकते हैं. वह भी मात्र तीन स्टेप में. इसके लिए सबसे पहले आपको पांच तरह का सब्जी ले लेना है. सबसे पहले आप गाजर ले लीजिए, दो बड़े-बड़े गाजर एकदम छोटे-छोटे पीस में काट लीजिए. इसके बाद आप आवला ले लीजिए, आपको जितना बनाना है उस हिसाब से आप अपना क्वांटिटी निर्धारित कर सकते हैं. कम से कम 7-8 आंवला लेकर उसके भी छोटे-छोटे पीस में काट लीजिए.

इसके बाद आपको हरी मिर्च लेनी है. इसे भी छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लेना है. इसके बाद आपको अदरक और लहसुन दोनों लेना है और अदरक को कद्दूकस कर लें, तो ज्यादा बढ़िया है. लहसुन को छोटे-छोटे पीस में काट ले. यह सभी चीज कट जाए तो इसे एक थाली में अलग रख ले. इसके बाद अब आपको मसाला तैयार करना है.

मसाला तैयार करने के लिए आपको तीन चम्मच जीरा, तीन चम्मच सौंफ और तीन चम्मच मेथी, 2-4 लॉन्ग. इन सभी चीज को लेकर हल्का फ्राई कर लें, जब फ्राई हो जाए, तो फिर ठंडा होने दें और ठंडा होने के बाद मिक्सी में अच्छे से पीस लें. यह आपका खड़े मसाले का पाउडर बनकर तैयार है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

अब आपको कढ़ाई लेना है और इस कढ़ाई में आधा कटोरी बढ़िया तेल डालिए. सरसों तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं और यह जब गर्म हो जाए, तो जो आपने मसाला पीस के रखा हुआ है इसको डाल दीजिए, जब हल्का फ्राई हो जाए तो जो आपने सब्जी काट कर रखा हुआ है पांच तरह का. वह भी इसमें डाल दीजिए और इसको थोड़ी देर चलाइए.

जब आप इसमें पिसा मसाला डालेंगे, तो इसमें आपको दो चम्मच लाल मिर्च पाउडर भी डाल देना है. कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर काफी बढ़िया होता है और दो चम्मच आपको सफेद नमक डाल देना है. जब यह पूरा अच्छे तरीके से गोल्डन ब्राउन हो जाए, तब इसमें आपको लास्ट में चार चम्मच विनेगर डालना है.

अब आप देखेंगे की तेल भी पूरी तरह सुख गया है. ध्यान रहे, आपको पानी का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं करना है. थोड़ा सुखा लग रहा है, तो आप सरसों का तेल डाल सकते हैं और जब पूरी तरह अच्छे से पक जाए, तो नीचे उतार लीजिए और ठंडा होने के लिए छोड़ दीजिए.

जब यह ठंडा हो जाए, तो इसे कांच की कंटेनर में स्टोर करके रख लीजिए. ध्यान रहे, कांच का जो कंटेनर गिला नहीं होना चाहिए. कंटेनर को एक बार धूप में दिखा लिया जाए, तो और भी अच्छा होता है और जब आप इसको स्टोर करेंगे, तो कम से कम एक हफ्ता दोपहर के कड़े धूप में इसे रख दीजिए. इससे यह जल्दी खराब नहीं होता और काफी टेस्टी स्वाद आता है.