2025 में विलेन बन छाए ये 2 सितारे, सालों से थे गुमनाम, वापसी कर गाड़ दिए झंडे
Last Updated:
साल 2025 एंटरटेनमेंट जगत के लिए बेहद खास रहा है. इस साल मनोरंजन की दुनिया में कई बड़े इवेंट्स हुए. सालों से गुमनाम रहे कई सितारों ने पर्दे पर कमबैक किया और वो अपनी दूसरी पारी में छा गए. तो चलिए इन सितारों के बारे में आपको डिटेल में बताते हैं.

इस साल दो ऐसे सितारे रहे जो पूरे साल चर्चा में बने हुए थे. इन सितारों ने एक लंबे समय बाद पर्दे पर वापसी की और ऐसा धमाका मचाया कि सिर्फ स्क्रीन ही नहीं बल्कि पूरा सोशल मीडिया हिल गया. दिलचस्प बात है कि इन दोनों ने हीरो के तौर पर नहीं बल्कि विलेन बन वापसी की और विलेन के किरदार में वो लीड हीरो पर भी भारी पड़े.

सबसे पहले बात करते हैं एक्स और इंस्टाग्राम पर छाए हुए अक्षय खन्ना की. अक्षय खन्ना के लिए साल 2025 बेहद खास रहा है. इस साल की शुरुआत में एक्टर छावा में खलनायक के किरदार में नजर आए थे. छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म में अक्षय खन्ना ने औरंगजेब का किरदार अदा किया था.

‘औरंगजेब’ के रोल में वो कुछ ऐसे दिखे कि उन्हें पहचानना ही मुश्किल हो गया था. औरंगजेब बन छावा में अक्षय खन्ना एक्टिंग के मामले में हीरो विक्की कौशल पर भी भारी पड़े थे. फिल्म में अक्षय के अभिनय को खूब सराहा गया था. औरंगजेब के किरदार में उनके अभिनय कौशल के क्रिटिक्स से लेकर दर्शक तक मुरीद हो गए थे.
Add News18 as
Preferred Source on Google

अब साल की शुरुआत में अक्षय खन्ना जहां औरंगजेब बन छाए थे. वहीं साल खत्म होते वक्त वो रहमान डकैत के रोल से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं. फिल्म धुरंधर में भले ही रहमान डकैत का किरदार देख आपको गुस्सा आ रहा होगा, लेकिन एक बात तो तय है कि अक्षय खन्ना दमदार कलाकार हैं. उन्होंने विलेन के तौर पर अपनी दूसरी पारी का शानदार आगाज किया है.

अब बात करते हैं बरसों से गायब रजत बेदी की. रजत बेदी का नाम लेते ही ‘कोई मिल गया’ के उस बदमाश लड़के की छवि दिमाग में आती है जो प्रीति जिंटा और ऋतिक रोशन को पूरी फिल्म के दौरान परेशान करता है. 90 के दशक के पॉपुलर विलेन रजत बेदी एक लंबे अरसे से फिल्मी पर्दे से गायब थे.

रजत बेदी को शाहरुख खान के लाडले आर्यन खान ने फिल्म इंडस्ट्री में एक नया जीवनदान दिया. आर्यन खान की डेब्यू सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में रजत बेदी ने अहम किरदार अदा किया था और उनके रोल में कॉमेडी का ऐसा तड़का था कि दर्शक बस देखते ही रह गए.

माधुरी दीक्षित ने ‘मिसेज देशपांडे’ में पहली बार खलनायिका का किरदार अदा किया है. अक्सर अपने किरदारों से दर्शकों का दिल धड़काने वाली धक-धक गर्ल ने ‘मिसेज देशपांडे’ में रौद्र रूप धारण कर लोगों का दिल दहला दिया.

राखी गुलजार की बंगाली फिल्म ‘आमार बॉस’ में वापसी साल के सबसे भावुक पलों में से एक रही. लंबे समय बाद उनकी एक्टिंग ने पुराने फैंस को गर्मजोशी, सच्चाई और गहराई का एहसास कराया.

आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ से वापसी का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था. इस फिल्म ने उनकी एक्टिंग में कमबैक मार्क किया. एक्टर पिछली फ्लॉप के बाद पर्दे से दूर हो गए थे, लेकिन उन्होंने सोच-समझकर शानदार कमबैक किया.