घर पर ऐसे बनाएंगे मूली पत्ते की भुजिया, रोटी-चावल का बढ़ेगा स्वाद, उंगली चाटकर खाएंगे लोग, बस 10 मिनट में तैयार

Share to your loved once


जहानाबादः सर्दियों में हरी और ताजी सब्जियां खूब मिलती है. साथ ही सलाद के आइटम्स की भी भरमात होती है. इनमें टमाटर, मूली, गाजर, खीरा से लेकर कई सब्जियां शामिल हैं. मूली को लोग सिर्फ सलाद के रूप में ही बनाकर नहीं खाते, बल्कि अन्य तरह से इस सब्जी का इस्तेमाल लोग करते हैं. मूली का इस्तेमाल सलाद के साथ-साथ पराठे में भी करते हैं. इसकी सब्जी भी बनाई जा सकती है. इसके अलावा भी मूली का उपयोग अन्य रूप से किया जा सकता है.

यह सत्य है कि मूली का इस्तेमाल कई तरह से होता है. हालांकि, बहुत कम लोगों को यह मालूम होगा कि इसका पत्ता भी बहुत काम का चीज है. कई बार जब लोग बाजार में मूली खरीदते हैं तो मूली का पत्ता तोड़ कर रखवा देते हैं या तो उसे फेंक देते हैं. क्या आप भी ऐसा करते हैं? यदि ऐसा करते हैं तो रुक जाएं! यहां आपको हम आपको मूली के पत्ते का सही इस्तेमाल बताने जा रहे हैं.

मूली से बनाएं स्पेशल डिश 
मूली का इस्तेमाल कच्चा खाने से लेकर अन्य कई प्रकार से किए होंगे, लेकिन इसके पत्ते का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. मूली के पत्ते की भुजिया बनायी जा सकती है. इसके अलावा मूली के पत्ते का साग भी बनता है. आज हम आपको मूली पत्ते की भुजिया बनाने की आसान विधि बताएंगे. कैसे घर पर आसानी से इसे बना सकते हैं. इसका भुजिया बहुत ही स्वादिष्ट होता है. एक बार खा लेंगे तो बार बार मांग कर खाएंगे.

मूली पत्ते की भुजिया बनाने की विधि
मूली का भुर्जी बनाते समय सबसे पहले मूली को अच्छे वॉश कर लेंगे. इसके बाद मूली और उसके पत्ते अलग अलग कट कर एक प्लेट में रख लेंगे. पत्ते का मोटा भाग आप थोड़ा सा कट कर हटा लें. अब मूली और पत्ते दोनों को बारीक काट लेंगे.

कौन-कौन से मसाले डालें 
इसके बाद एक अलग प्लेट में अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को रख लेंगे. उसके बाद खल में रखकर कूट कर मसाला तैयार कर लेंगे. गैस स्टोव चालू कर एक कड़ाही में थोड़ा तेल डालेंगे. अब इसमें आप चाहे तो अजवायन, हींग और जीरा का छौंक लगा सकते हैं. थोड़ी देर पकने के बाद अदरक, हरी मिर्च और लहसुन का पेस्ट को अच्छे से कड़ाही में डालकर भुन लेंगे.

10 मिनट तक पकने दें
बारीक कटा हुआ प्याज डालकर भुन लेंगे. हल्का ब्राउन होने तक भूनते रहेंगे. इसके बाद फिर बारीक कटा हुआ मूली और उसके पत्ते को कड़ाही में डालेंगे. इसके बाद थोड़ी देर तक पकाएंगे. थोड़ी देर पकने के बाद स्वादानुसार नमक, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डालकर थोड़ी देर चलाएंगे. 10 मिनट के बाद यह पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगा.

कैसे ले सकते हैं स्वाद 
अब इसे आप चाहे तो रोटी, पराठा या अन्य आइटम के साथ में भुर्जी का आनंद ले सकते हैं. इसका स्वाद बहुत ही लाजवाब होता है. खाते ही बहुत मजा आयेगा. साथ ही यह काफी पौष्टिक खाना भी होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP