सर्दियों के लिए परफेक्ट! आम-नींबू नहीं इन हरी पत्तियों से बनाएं लाजवाब अचार, चांटते रह जाएंगे उंगलियां – Uttar Pradesh News
Last Updated:
Lehsun Leaves Pickle Recipe: हर घर के खाने में अचार का अपना खास महत्व होता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि लहसुन के हरे पत्तों से भी अचार बनाया जा सकता है? यह खास लहसुन पत्ती अचार न केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि इसे घर पर बनाना भी बेहद आसान है. आज हम आपको इसकी पूरी विधि बताएंगे, ताकि आप भी अपने परिवार के लिए ताज़ा और स्वादिष्ट अचार तैयार कर सकें.
Lehsun Leaves Pickle: अक्सर लोग आम, नींबू या कटहल जैसे फलों का अचार बनाते हैं, लेकिन सुल्तानपुर में एक अलग और खास अचार बनाया जाता है जो लहसुन के हरे पत्तों से तैयार होता है. इस अचार की खुशबू और स्वाद इसे खास बनाते हैं और इसे खाने के साथ परोसना एक अलग ही अनुभव देता है. अगर आप भी अपने घर पर यह अचार बनाना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको इसके लिए ताज़ा लहसुन के पौधे खरीदने होंगे, जिसे जड़ सहित लाया जाता है.
अचार बनाने की शुरुआत
गृहणी सविता श्रीवास्तव ने बताया कि सबसे पहले बाजार से ताज़ा लहसुन के पौधे जड़ सहित खरीदें और अच्छी तरह धो लें. इसके बाद पौधों को किसी छलनी या दलिया में रखकर रात भर पानी सुखने दें और फिर सूती कपड़े पर फैला दें ताकि पूरी तरह से सूख जाए. इसके बाद लहसुन के पत्तों को बारीक काट लें या सिलबट्टे में दरदरा कूट लें. यह प्रक्रिया इसलिए जरूरी है ताकि अचार में पत्तियों का स्वाद और खुशबू पूरी तरह से घुल जाए और अचार का रंग भी सुंदर बना रहे.
खाने का स्वाद बढ़ा देता है अचार
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में खाने के साथ लहसुन की पत्तियों का अचार परोसा जाता है और इसे हर घर में बहुत पसंद किया जाता है. इसे बनाना सरल है और कोई भी व्यक्ति इसे अपने घर पर आसानी से तैयार कर सकता है. सबसे खास बात यह है कि यदि इसे एयर टाइट डिब्बे में रखा जाए और अचार में किसी प्रकार का जूठा चम्मच या उंगली का प्रयोग न किया जाए, तो यह कई महीने तक ताज़ा और स्वादिष्ट बना रहता है. इसका इस्तेमाल किसी भी खाने के साथ किया जा सकता है और यह खाने के स्वाद को बढ़ाने में बेहद मददगार है.
घर पर अचार बनाने की फायदे
घर पर लहसुन पत्ती अचार बनाने से आपको यह फायदा होता है कि आप इसे पूरी तरह ताज़ा और स्वच्छ तरीके से तैयार कर सकते हैं. बाज़ार से मिलने वाले अचार में कभी-कभी रंग और केमिकल्स मिलाए जाते हैं, लेकिन घर पर बनने वाला अचार पूरी तरह प्राकृतिक और स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित होता है. साथ ही, इसे अपने स्वाद के अनुसार तीखा या हल्का बनाया जा सकता है, जिससे हर किसी की पसंद अनुसार अचार तैयार करना संभव होता है.
About the Author
सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News18 (नेटवर्क18) के साथ जुड़ी हूं, जहां मै…और पढ़ें