सर्दियों में कोशिशों के बाद भी दही नहीं जमती? तुरंत अपनाएं ये ट्रिक, फिर जितनी भी ठंड हो थक्केदार जमेगा Curd
How To Make Curd In Winter: दही खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. घर के बड़े से लेकर बच्चे तक सभी को दही खाना पसंद है. लेकिन सर्दियों में दही अच्छे से नहीं जमती. कई बार दही जमने में बहुत समय लग जाता है. खासकर मलाईदार दही सर्दियों में नहीं जमती. ऐसे में लोग अलग-अलग तरीके आजमाते हैं. आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक बता रहे हैं जिससे आप सर्दियों में भी मलाईदार और गाढ़ी दही जमा सकते हैं.
दही जमाने के लिए हरी मिर्च की ट्रिक
हरी मिर्च का इस्तेमाल करके दही जमाने की ट्रिक बहुत पुरानी और असरदार है. हरी मिर्च की डंठल में कुछ ऐसे एंजाइम और बैक्टीरिया होते हैं जो दूध को जमाने में मदद करते हैं. ये तरीका तब काम आता है जब आपके पास जामन न हो.
दही जमाने के लिए जरूरी सामग्री
1 लीटर मलाई वाला दूध, 2-3 हरी मिर्च (डंठल सहित), ढक्कन वाला बर्तन.
दही जमाने का तरीका
स्टेप 1: सबसे पहले दूध को अच्छे से उबालें ताकि वह थोड़ा गाढ़ा हो जाए.
स्टेप 2: दूध को इतना ठंडा होने दें कि वह हल्का गर्म रहे. अगर उसमें उंगली डालें तो उसकी गर्मी सहन की जा सके. दूध न ज्यादा गर्म हो न ज्यादा ठंडा.
स्टेप 3: हरी मिर्च धोकर सुखा लें. ध्यान रखें कि मिर्च डंठल सहित होनी चाहिए क्योंकि जरूरी तत्व उसमें होते हैं.
स्टेप 4: हल्के गर्म दूध को मिट्टी या कांच के बर्तन में डालें और उसमें 2-3 हरी मिर्च बीच से तोड़कर या पूरी डाल दें. ध्यान रखें कि मिर्च की डंठल दूध में पूरी तरह डूबी हो.
स्टेप 5: बर्तन को ढककर गर्म जगह पर 10 से 12 घंटे (या पूरी रात) के लिए रख दें.
स्टेप 6: जब दही जम जाए तो मिर्च निकाल लें और दही को सेट होने के लिए 1-2 घंटे फ्रिज में रख दें.
अब इस सीक्रेट ट्रिक को आज़माएं
एक 10 किलो वाले आटे के डिब्बे को ऐसी जगह रखें जहां उसे हिलाया न जाए. दही वाले बर्तन को आटे के बीच में गड्ढा बनाकर सावधानी से रखें और अच्छी तरह ढंक दें. इससे दही वाला दूध ठंडी हवा के संपर्क में नहीं आएगा और रातभर की गर्माहट में बाजार जैसा थक्केदार दही तैयार हो जाएगा. सुबह इसे नाश्ते में सर्व करें.