Aaj Ka Tula Rashifal 31 December 2025 : साल का आखिरी दिन निर्णायक, एक फैसला बदल सकता है पूरा 2026
Last Updated:
Aaj Ka Tula Rashifal 31 December 2025 : तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन केवल कैलेंडर बदलने का नहीं, बल्कि आत्मिक और मानसिक रूप से खुद को बदलने का दिन है. आज चंद्रमा आपके आठवें भाव में अपनी उच्च राशि वृषभ में विराजमान हैं, जो बड़े बदलाव, गहरी सोच और जीवन में नई शुरुआत का मजबूत संकेत देता है.
अजमेर. तुला राशि के जातकों के लिए 31 दिसंबर यानी आज का दिन केवल कैलेंडर बदलने का नहीं, बल्कि आत्मिक और मानसिक रूप से खुद को बदलने का दिन है. आज चंद्रमा आपके आठवें भाव में अपनी उच्च राशि वृषभ में विराजमान हैं, जो बड़े बदलाव, गहरी सोच और जीवन में नई शुरुआत का मजबूत संकेत देता है.
अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार ज्योतिष में आठवां भाव जीवन के गहरे परिवर्तनों, रहस्यों और पुनर्जन्म जैसे अनुभवों का प्रतीक माना जाता है. आज आप महसूस करेंगे कि पिछले एक साल में जो कड़वी यादें, असफलताएं मानसिक दबाव या भावनात्मक थकान आपने झेली हैअब उन्हें पीछे छोड़ने का समय आ गया है. उच्च के चंद्रमा की कृपा से आप भावनात्मक रूप से मजबूत, स्थिर और संतुलित रहेंगे. आज लिया गया कोई भी आंतरिक निर्णय आने वाले साल की दिशा तय कर सकता है.
साल का आखिरी दिन कैसा रहेगा
आज न्यू ईयर ईव है, इसलिए दिन के साथ-साथ शाम भी खास रहने वाली है. वृषभ राशि में चंद्रमा का गोचर आपको अच्छा भोजन, आराम, लग्ज़री और अपनों के साथ समय बिताने की चाह देगा. दोस्तों या परिवार के साथ पार्टी का प्लान बन सकता है. कुछ जातकों को आज अचानक गिफ्ट, बोनस या धनलाभ मिलने के योग भी बन रहे हैं, जो साल के अंत को और यादगार बना देंगे.
इस जगह रखें विशेष सावधानी
ज्योतिष आगे बताते है कि आठवां भाव जहां परिवर्तन का संकेत देता है, वहीं यह दुर्घटना और लापरवाही से होने वाले नुकसान की चेतावनी भी देता है. जश्न मनाएं लेकिन होश के साथ. ड्रिंक एंड ड्राइव से पूरी तरह बचें और वाहन चलाते समय गति पर नियंत्रण रखें. थोड़ी-सी सावधानी आपको बड़ी परेशानी से बचा सकती है.
लव लाइफ में मिलेगा बड़ा मैसेज
लव लाइफ के लिहाज से आज का दिन मैजिकल साबित होगा. अपने पार्टनर के साथ नए साल के संकल्प लेने के लिए यह समय बेहद शुभ है. आपसी समझ और भावनात्मक जुड़ाव आज और गहरा होगा.आज बुधवार है और साथ ही पवित्र पुत्रदा एकादशी का विशेष संयोग भी बना हुआ है. यह दिन आने वाले वर्ष को शुभ और मंगलमय बनाने के लिए बहुत फलदायी माना जाता है.
तुला राशि के लिए महाउपाय
साल 2026 का स्वागत शुभ बनाने के लिए आज शाम पार्टी में जाने से पहले भगवान गणेश जी को पांच लड्डू और पांच हरी इलायची का भोग लगाएं. प्रार्थना करें- हे विघ्नहर्ता मेरे पिछले साल की सभी नकारात्मकताएं यहीं समाप्त हो जाएं और आने वाला साल शुभ हो.
About the Author
नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें