डॉन 3 में ऋतिक रोशन की एंट्री पर चर्चा, रणवीर सिंह फिल्म से बाहर.

Share to your loved once


Last Updated:

फरहान अख्तर की मोस्ट अवेटेड फिल्म डॉन 3 काफी समय से चर्चा में हैं. अब इस फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है. जिस फिल्म में रणवीर सिंह को नया डॉन बताया जा रहा था, अब उसी को लेकर उनके बाहर होने की खबरों ने हलचल मचा दी है. इसके साथ ही इंडस्ट्री के एक बड़े सुपरस्टार के नाम की एंट्री की चर्चाएं तेज हो गई हैं, सने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है.

ख़बरें फटाफट

रणवीर सिंह हुए बाहर, अब ये सुपरस्टार करेगा एंट्री! डॉन 3 को मिला ये नया चेहराफैंस के लिए बड़ा सरप्राइज

नई दिल्ली. रणवीर सिंह के ‘डॉन 3’ से बाहर होते ही अब फरहान अख्तर एक नए चेहरे की तलाश में हैं. इस बीच खबरें सामने आने लगी है कि ‘डॉन 3’ में अब ऋतिक रोशन की एंट्री होने वाली है. फरहान ने ऋतिक से इस बारे में बात की है और एक्टर अब इस रोल पर चर्चा कर रहे हैं.ऐसे में ग्रीक गॉड के फैंस के लिए
ये गुड न्यूज से कम नहीं.

गौरतब है कि पहले भी ऋतिक पहले को ‘डॉन’ के लिए पसंद किया गया था. लेकिन फरहान अख्तर की पहली रहते हुए भी फिल्म शाहरुख खान के हाथ लगी थी. अब 19 साल बाद फिर से ऋतिक के नाम चर्चा हो रही है. ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि मेकर्स कब इसका ऐलान करते हैं.

रणवीर सिंह नहीं रहे डॉन 3 का हिस्सा

फरहान अख्तर के निर्देशन में बन रही डॉन 3 को लेकर कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि रणवीर सिंह इस फिल्म से बाहर हो गए हैं. उन्होंने ये फिल्म छोड़ दी है. कहा तो ये भी जा रहा है कि ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद रणवीर फिलहाल उसी तरह के रोल पर दोबारा काम नहीं करना चाहते. हालांकि, इस पर अभी तक रणवीर या मेकर्स की ओर से कोई ऑफिशियली ऐनाउंसमेंट नहीं की गई हैं.

ऋतिक रोशन बनेंगे डॉन!

सोशल मीडिया पर तो ये खबर आग की तरह फैल गई है कि फरहान अख्तर ने डॉन 3 के लिए ऋतिक रोशन को कास्ट किया है. कुछ कह रहे हैं कि वह अभी इस पर चर्चा कर रहे हैं. कुछ का कहना है कि उन्हें अपना नया डॉन मिल भी गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंडस्ट्री के ‘ग्रीक गॉड’ कहे जाने वाले ऋतिक रोशन इस रोल के लिए परफेक्ट च्वाइस है. अब डॉन 3 में ऋतिक रोशन नजर आएंगे या नहीं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा.

बता दें कि करीब डेढ़ साल पहले फरहान अख्तर ने डॉन 3 का ऐलान किया था. एक वीडियो के जरिए उन्होंने रणवीर सिंह को डॉन बनाकर फैंस को सरप्राइज भी दिया था. लेकिन उस वक्त उन्हें ट्रोल किया गया था. अब अगर वाकई रणवीर सिंह डॉन 3 का हिस्सा नहीं हैं और उनकी जगह कोई और बड़ा सुपरस्टार लेता है, तो फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ना तय है.

About the Author

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें

homeentertainment

रणवीर सिंह हुए बाहर, अब ये सुपरस्टार करेगा एंट्री! डॉन 3 को मिला ये नया चेहरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP