न्यू ईयर से पहले अयोध्या हाउसफुल, 10 दिन में पहुंचे 10 लाख लोग, सड़क, गली, होटल सब पैक
Last Updated:
Ayodhya News: रामनगरी में पिछले कुछ दिनों से आस्था का सैलाब उमड़ रहा है. पिछले 10 दिनों में 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं. रविवार के दिन डेढ़ लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने रामलला का दर्शन किया.
अयोध्या में उमड़ा जनसैलाब.अयोध्याः रामनगरी में पिछले कुछ दिनों से आस्था का सैलाब उमड़ रहा है. पिछले 10 दिनों में 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं. रविवार के दिन डेढ़ लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने रामलला का दर्शन किया. राम भक्तों के दर्शन को लेकर लगातार श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है. 31 दिसंबर को प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ मनाई जाएगी. वहीं नए साल के पहले दिन भी संभावना है कि लाखों लोग दर्शन कर सकते हैं.
श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्था
बड़ी संख्या में युवा भगवान राम लला का दर्शन कर नए साल का शुभारंभ करते हैं.1 जनवरी को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है. श्रद्धालुओं की बढ़ती आमद को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक स्तर पर इंतजाम किया है. राम जन्म भूमि के दर्शन के लिए दर्शन लाइन बढ़ाई गई है.
ग्राउंड पर उतरे अधिकारी
अब 8 से 10 लाइन में रामलला के गर्भ ग्रह में दर्शन हो रहा है, तो राम जन्मभूमि परिसर के साथ अब हनुमानगढ़ी पर भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है. हनुमानगढ़ी के मुख्य द्वार से श्रद्धालुओं को एंट्री दी जा रही है. निकास द्वार से दो तरफ अलग-अलग मार्गों पर डायवर्ट किया जा रहा है. सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं. बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए ग्राउंड जीरो पर उतरे अधिकारी. वीआईपी और वीआईपी प्रोटोकॉल के बीच बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या जिला प्रशासन के लिए चुनौती बनी हुई है.
बुधवार को अयोध्या पहुंचेंगे सीएम योगी और राजनाथ सिंह
बुधवार को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा द्वादशी पर राम मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठान होगा. बुधवार सुबह 11 बजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और CM योगी अयोध्या पहुंचेंगे. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अनुष्ठान में लेंगे भाग, राम लला का करेंगे दर्शन पूजन. पौष शुक्ल की द्वादशी को 2024 में हुई थी राम लला की प्राण प्रतिष्ठा. राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ मना रहा है राम मंदिर ट्रस्ट. CM योगी अयोध्या में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का करेंगे स्वागत.
राजनाथ सिंह जनता को करेंगे संबोधित
राम मंदिर के प्रतिष्ठा द्वादशी के मौके पर आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में करेंगे सहभागिता. मां अन्नपूर्णा के मंदिर पर करेंगे ध्वजारोहण. राम मंदिर के निकास द्वार अंगद टीला पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और CM योगी जनता को करेंगे संबोधित.
About the Author
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें