UP में फिर बदल दी गई SIR की डेट, आ गया बड़ा अपडेट, बार-बार बदली जा रही तारीख

Share to your loved once


Last Updated:

उत्तर प्रदेश में चल रहे एसआईआर की तारीखों में अब एक बार फिर से बदलाव किया गया है. एसआईआर के लिए एक हफ्ते का समय बढ़ा दिया गया है. यानी कि 6 जनवरी को ड्राफ्ट मतदाता लिस्ट प्रकाशित की जाएगी.

UP में फिर बदल दी गई SIR की डेट, आ गया बड़ा अपडेट, बार-बार बदली जा रही तारीखयूपी में फिर बढ़ गई एसआईआर की तारीख.

लखनऊः उत्तर प्रदेश में चल रहे एसआईआर की तारीखों में अब एक बार फिर से बदलाव किया गया है. एसआईआर के लिए एक हफ्ते का समय बढ़ा दिया गया है. यानी कि 6 जनवरी को ड्राफ्ट मतदाता लिस्ट प्रकाशित की जाएगी. 6 जनवरी से 6 फरवरी तक आपत्तियां दाखिल हो सकेंगे. 6 जनवरी से 27 फरवरी तक नोटिस चरण और दावे आपतियों का निस्तारण होगा. इसके बाद 6 मार्च को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा SIR की तारीखों में बदलाव किया गया है.

15 दिन का अतिरिक्त समय भी नहीं आया काम
चुनाव आयोग के अनुसार, 11 दिसंबर तक करीब 2.91 करोड़ मतदाता SIR फॉर्म जमा नहीं कर सके थे. इसके बाद दिए गए 15 दिनों के अतिरिक्त समय में केवल करीब 10 लाख मतदाताओं ने ही फॉर्म भरा. इस कारण बड़ी संख्या में मतदाता सूची से नाम हटने की स्थिति बन गई है.

1.11 करोड़ वोटरों को भेजा जाएगा नोटिस
चुनाव आयोग की ओर से 1.11 करोड़ मतदाताओं को नोटिस जारी किया जाएगा. इन मतदाताओं को अपनी पहचान और पात्रता साबित करने के लिए दस्तावेज जमा करने होंगे. नोटिस प्राप्त करने वाले मतदाता चुनाव आयोग द्वारा मान्य 13 दस्तावेजों में से किसी एक को जमा कर अपना नाम मतदाता सूची में बनाए रख सकेंगे. दस्तावेज सत्यापन के बाद ही उनका नाम अंतिम सूची में शामिल किया जाएगा.

2.89 करोड़ वोटरों के नाम कटने की संभावना
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, कुल 2.89 करोड़ वोटरों के नाम मतदाता सूची से हटाए जा सकते हैं. इनमें 1.26 करोड़ स्थानांतरित मतदाता, 46 लाख मृत मतदाता, 23.70 लाख डुप्लीकेट (दो जगह पंजीकृत) मतदाता, 83.73 लाख अनुपस्थित मतदाता और 9.57 लाख अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल हैं.

About the Author

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें

homeuttar-pradesh

UP में फिर बदल दी गई SIR की डेट, आ गया बड़ा अपडेट, बार-बार बदली जा रही तारीख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP