इंस्‍टाग्राम में बिछाया दोस्‍ती का जाल, फिर प्‍यार के फंदे में फंसाई लड़की, अंजाम ऐसा सिहर उठा पूरा परिवार | Police uncovered dangerous pattern of girls being lured through social media platform Instagram running away from home

Share to your loved once


Last Updated:

दिल्ली में इंस्टाग्राम के जरिए गौरव ने 15 वर्षीय लड़की को बहकाकर घर छोड़ने पर मजबूर किया, क्राइम ब्रांच ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से बचाया. भलस्वा डेयरी में भी छात्रा लापता हुई थी.

इंस्‍टाग्राम में फंसाई लड़की, फिर असल साजिश को दिया ऐसा अंजाम, सिहरा परिवार

Delhi Crime News: दिल्ली में नाबालिग लड़कियों के लापता होने के मामलों में एक खतरनाक पैटर्न उभरकर सामने आ रहा है. सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म इंस्टाग्राम अब सिर्फ मनोरंजन का प्लेटफॉर्म नहीं रह गया है, बल्कि कुछ शातिर लोग इसे मासूम लड़कियों को अपने जाल में फंसाने के हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं. हाल में कई मामले सामने आए हैं, जिसमें इंस्‍टाग्राम के जरिए लड़कियों को जाल में फंसाया गया. एक ऐसा ही मामला एक बार फिर सामने आया है, जिसमें पहले ऑनलाइन दोस्ती की गई, फिर घरवालों के खिलाफ भड़काया गया, फिर झूठे सपने दिखाकर घर छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया गया.

ताजा मामला, पश्चिमी दिल्‍ली के निहाल बिहार इलाके का है. 21 दिसंबर 2025 को इलाके में रहने वाली एक 15 वर्षीय लड़की रहस्‍यमयी तरीके से लापता हो गई. यह खबर पूरे परिवार के लिए किसी सदमे से कम नहीं थी. हर कोशिश के बावजूद जब लड़की नहीं मिली तो परिजनों ने दिल्‍ली पुलिस से मदद मांगी. क्राइम ब्रांच की एंटी ह्यूमन ट्रैफकिंग यूनिट में एफआईआर दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू कर दी. जांच के दौरान जो सच्चाई सामने आई, वह और भी ज्यादा परेशान करने वाली थी. पता चला कि लापता लड़की की पहचान इंस्टाग्राम पर गौरव नाम के एक युवक से हुई थी. चैटिंग से शुरू हुई बातचीत धीरे-धीरे भरोसे में बदल गई.

मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान हुआ और दोनों लगातार एक दूसरे के संपर्क में बने रहे. इसी दौरान युवक ने लड़की को भावनात्मक रूप से बहकाना जारी रखा. आरोपी गौरव के बहकावे में आकर लड़की अपनों को धोखा देने के लिए राजी हो गई और वह अपने घरवालों को बिना बताए घर से निकल गई. लड़की के मोबाइल नंबर से मिले सुरागों की मदद से पुलिस यह पता लगाने में सफल रही कि वह नई दिल्‍ली रेलवे स्‍टेशन में मौजूद है और दिल्‍ली से भागने की फिरांक में हैं. कोई देरी होती, इससे पहले क्राइम ब्रांच की टीम नई दिल्‍ली रेलवे स्‍टेशन पहुंच गई और लड़की को सकुशल अपने कब्‍जे में ले लिया.

मां ने डांटा तो गुस्‍से में छोड़ दिया घर
यह मामला उत्तर दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके से सामने आया है. 9 दिसंबर 2025 को 16 साल की एक छात्रा के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई. यह लड़की 11वीं कक्षा की छात्रा थी. जांच में सामने आया कि घर के काम को लेकर मां से हुई बहस के बाद उसने गुस्से में घर छोड़ दिया था. जाते समय उसने एक चिट्ठी लिखी, जिसमें कहा कि वह अपनी मर्जी से घर छोड़ रही है. बाद में वह अपनी एक स्कूल फ्रेंड के घर पहुंची और वहां झूठी कहानी बताकर रुकी रही कि उसकी नानी का निधन हो गया है और परिवार गांव चला गया है.आखिरकार पुलिस ने समता विहार इलाके से लड़की को सुरक्षित बरामद कर लिया है.

About the Author

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें

homecrime

इंस्‍टाग्राम में फंसाई लड़की, फिर असल साजिश को दिया ऐसा अंजाम, सिहरा परिवार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP