रोल सुनते ही झिझक रही थीं जीनत अमान, राज कपूर ने चुपके से कही ऐसी बात, पर्दे पर आते ही सीटियों से गूंज उठा थिएटर
Last Updated:
बीते जमाने की मशहूर अभिनेत्री जीनत अमान अब भले ही पर्दे पर कम नजर आती हैं, लेकिन एक वक्त में वह हर फिल्म का हिस्सा होती थीं. अपने किरदारों से तो उन्होंने एक्ट्रेसेस की इंडस्ट्री में अहमियत ही बदल दी थी. साल 1978 में आई फिल्म में तो उन्होंने एक ऐसा रोल निभाया था, जिसे करने से वह खुद काफी झिझक रही थीं.

नई दिल्ली. हिंदी सिनेमा के इतिहास में एक ऐसी एक्ट्रेस भी रही हैं,जो केवल खूबसूरती से नहीं, बल्कि अपने अनोखे किरदारों के लिए भी याद की जाती है. साल 1970 और 80 के दशक में जब पर्दे पर सुंदरता का मतलब बेदाग चेहरा और पारंपरिक छवि माना जाता था, तब जीनत अमान ने इस चलन को तोड़ते हुए ग्लैमरस अंदाज से इंडस्ट्री को हिला दिया था.

जिस दौर में एक्ट्रेसेस ज्यादातर सिंपल सी साड़ी में ही लिपटी नजर आती थीं, उस दौर में जीनत अमान ने मिनी स्कर्ट और बूट्स के साथ मेरी मॉडर्न छवि से पूरी इडंस्ट्री को चौंका दिया था. यही वजह थी कि देवानंद ने उन्हें देखते ही अपनी फिल्म में काम दे दिया था.

जीनत अमान एक्टिंग की दुनिया में वो रोल निभाती थीं, जो उस दौर की एक्ट्रेसेस सुनते ही थर-थर कांपने लगती थीं. लेकिन साल 1978 में तो उन्होंने एक ऐसा किरदार निभाया था, जिसे करते हुए वह खुद भी झिझक रही थीं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

साल 1978 में राज कपूर एक फिल्म लेकर आए थे, जिसका नाम है, ‘सत्यम शिवम सुंदरम’. फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था.फिल्म ने कमाई के मामले में भी कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे.

फिल्म में जीनत अमान ने रूपा नाम की एक गांव की लड़की का रोल निभाया था. फिल्म में शशि कपूर ने शहरी बाबू का रोल निभाया था. फिल्म में ऐसे-ऐसे बोल्ड सीन थे, जो उस दौर में कम ही फिल्मों में देखने को मिलते थे.

जीनत और शशि कपूर के फिल्म में कई अतरंगी सीन भी फिल्माए गए थे. फिर फिल्म में रूपा गांव की लड़की थी और जीनत काफी ग्लैमरस ऐसे में रूपा के किरदार को लोकर जीनत काफी झिझक भी रही थी कि इस किरदार को लोग पसंद करेंगे या नहीं.

जीनत ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में इस बात का जिक्र किया था कि एक बार खुद राज कपूर ने उनसे कहा था कि लोग इस भूमिका में कई तरह के अर्थ खोजेंगे हैं, लेकिन तुम्हें रूपा के रोल के बारे में ही सोचना है. फिल्मकार राज कपूर ने उन्हें सलाह दी थी कि मुझे पूरी झिझक छोड़कर इस किरदार की भावना में उतरना चाहिए. मैंने पूरी ईमानदारी के साथ इस भूमिका को निभाया था.

बता दें कि इस फिल्म के पोस्टर देखकर लोग हैरान हो गए थे. फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान तो जब शशि कपूर और जीनत अमान थिएटर पहुंचे थे,तो एक मनचले ने जीनत को चूटी तक काट ली थी. उस वक्त शशि कपूर आग बबूला हो गए थे.