यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे में कन्सर्टेड एक्शन प्लान से रोके जायेंगे हादसे, जारी हुई गाइड लाइन
Last Updated:
Yamuna express way news: उत्तर भारत में सर्दी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है. सर्दी के साथ-साथ कोहरा भी विकराल रूप धारण कर रहा है. कोहरे के चलते आम जीवन अस्त-व्यस्त है. साथ ही इस कोहरे ने वाहनों की रफ्तार भी यमुना एक्सप्रेसवे पर थाम कर रख दी है. वाहन धीमी गति में एक्सप्रेसवे पर चल रहे हैं. सर्दी के समय कोहरे में हादसा अधिक होते हैं और इन हादसों को किस तरह से कम किया जाए.
मथुरा: उत्तर भारत ठंढ के साथ कोहरे की चपेट में है. कोहरा बढ़ने के कारण यमुना एक्सप्रेसवे पर लगातार हादस की घटनाएं सामने आती हैं. हादसों पर रोक लगाने के लिए टोल प्लाजा के कर्मचारी और पुलिस अधिकारियों ने बैठक के माध्यम से हादसे रोकने के लिए विचार विमर्श किया. टोल प्लाजा के अधिकारी और कर्मचारियों को एडीजी ने निर्देश दिए की टोल प्लाजा की लगातार पेट्रोलिंग टीम एक्सप्रेसवे पर पेट्रोलिंग करे. साथ ही फॉग रोधी उपकरण एक्सप्रेस वे पर लगवाई जाए, ताकि हादसों में कमी आ सके.
कोहरे से थमी वाहनो की रफ्तार
बनाया गया कन्सर्टेड एक्शन प्लान
मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में सभी संबंधित विभागों के साथ एक समन्वय बैठक आयोजित की गई. कार्य योजना (Action Plan) आगामी कोहरे (Fog) के सीजन को देखते हुए सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एक ‘कन्सर्टेड एक्शन प्लान’ तैयार किया गया है. पुराने उपकरणों के नवीनीकरण और नियमित मेंटेनेंस की प्रक्रिया को निरंतर जारी रखने पर जोर दिया गया. हाईवे पर चिह्नित ‘ब्लैक स्पॉट्स’ (दुर्घटना संभावित क्षेत्र) पर तत्काल और समुचित सुधारात्मक कार्रवाई की जाएगी. एक्सप्रेस पेपर जो अधिक दुर्घटना संभावित क्षेत्र हैं, उन पर लाइट और पीली पट्टी लगाने के निर्देश दिए हैं. बता दें कि विगत दिनों कोहरे के कारण एक्सप्रेसवे पर एक दुर्घटना का शिकार करीब 8 बसें और तीन गाड़ियां हुई थी. जिन में एक दर्जन से अधिक लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई थी. वहीं दर्जनों लोग घायल हो गए थे.
About the Author
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें