साल 2026 में इन राशियों की बदलेगी किस्मत, यहां जानिए क्या होने वाला है बड़ा बदलाव और क्या करें उपाय

Share to your loved once


अंबाला: कुछ दिन बाद नया साल आने वाला है और नए साल को लेकर अक्सर लोगों के दिलों में यह विचार जरूर आता है कि उनका यह आने वाला साल कैसा रहेगा. क्या उनके जीवन में धन और सुख समृद्धि की वापसी होगी या फिर यह साल भी कष्ट भरा रहने वाला है. इन सवाल को लेकर आप भी अक्सर सोचते होंगे, तो चलिए जानते हैं कि आने वाला साल आपका कैसे रहने वाला है और किन उपायों से आप अपने राशि में आने वाले दोष से बच सकते हैं.

बता दें कि इन सभी सवालों को लेकर जब लोकल 18 की टीम ने अंबाला के ज्योतिषाचार्य पंडित दीपलाल जयपुरी से बातचीत की, तो उन्होंने बताया कि हिंदू शास्त्र में वैसे तो नव वर्ष चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को माना जाता है और वह पहले नवरात्र होता है. उन्होंने बताया कि अब 1 जनवरी से कई परिवर्तन होने जा रहे हैं, जिसमें बूंदाबांदी के साथ कई ग्रह अपनी चाल बदलने वाले हैं.

12 राशियों पर होंगे अलग-अलग बदलाव

उन्होंने कहा कि शास्त्रों के अनुसार कुल 12 राशियों में अलग-अलग बदलाव देखने को मिलेंगे, जिसमें साल के पहले दिन धनु राशि में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र ग्रह एक साथ आयेंगे. उन्होंने बताया कि इसके साथ ही सूर्य-बुध के साथ बुधादित्य योग, सूर्य-मंगल के साथ मंगलादित्य योग और सूर्य-शुक्र के साथ शुक्रादित्य योग बनेगा.

2026 का आरंभ कई बड़े शुभ योगों और संयोगों से होगा भरा

उन्होंने कहा कि नववर्ष 2026 का आरंभ कई बड़े शुभ योगों और संयोगों के द्वारा होने जा रहा है. पंचांग के अनुसार, रवि योग, सर्वार्थसिद्धि योग, त्रिपुष्कर योग और रवि पुष्य योग, ये सभी योग बन रहे हैं. वहीं, ग्रहों की दृष्टि से भी नया साल बहुत ही खास रहने वाला है, क्योंकि इस साल में देवगुरु बृहस्पति, राहू और केतु ये सभी बड़े ग्रह गोचर करेंगे. इसके अलावा, शनि मीन राशि में वक्री और मार्गी भी होंगे. इस सभी दुर्लभ संयोगों में नए साल का आगमन बहुत ही शुभ माना जा रहा है ओर ये दुर्लभ संयोग खास तौर पर सभी राशियों के लिए बहुत शुभ साबित होगा.

कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल

पंडित दीपलाल जयपुरी ने बताया कि इस बार कुछ राशियों खास योग है, तो कुछ में कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं जो इस प्रकार है और इनके उपाय बहुत ही सरल हैं.

मेष राशि-: मेहनत, आत्मविश्वास और आगे बढ़ने का साल रहेगा, करियर में नए मौके मिल सकते हैं और जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी. लेकिन जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है, ऐसे में सोच-समझकर लिए गए फैसले आपको सही दिशा में ले जाएंगे. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव से दूरी बनाए रखना फायदेमंद होगा. उपाय के तौर पर आपको प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करना है और गरीब व्यक्ति को कुछ राशन की सामग्री दान करनी है.

वृषभ राशि: स्थिरता और लाभ लेकर आएगा। नौकरी और बिज़नेस में भरोसेमंद प्रगति देखने को मिलेगी और परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा. धन संचय के अच्छे योग बनेंगे, लेकिन आलस्य और टालमटोल नुकसान करा सकती है. उपाय के तौर पर प्रतिदिन समय पर उठकर अपना काम करना है और शुक्रवार के दिन दही का दान किसी फकीर आदमी को दान में देनी है.

मिथुन राशि: सीखने और आगे बढ़ने का साल साबित होगा और करियर में बदलाव, नई जिम्मेदारी या नया अवसर मिल सकता है. यात्रा, संपर्क और बातचीत से फायदा होगा, सेहत को लेकर लापरवाही न करें. खासकर थकान और नींद की कमी से बचना जरूरी होगा. उपाय के तौर पर प्रत्येक बुधवार के दिन हरी मूंग दाल 100 ग्राम गणेश भगवान को अर्पित करनी है और इसके साथ ही किसी फकीर आदमी को साबुत मूंग की दाल दान करनी है.

कर्क राशि: यह साल भावनात्मक रूप से मजबूत बनाएगा, परिवार और घर से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है.करियर में धीरे लेकिन स्थिर प्रगति होगी, जिससे भविष्य को लेकर भरोसा बढ़ेगा. खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी रहेगा, नहीं तो बजट बिगड़ सकता है. उपाय के तौर पर प्रत्येक सोमवार भगवान भोलेनाथ को कच्ची लस्सी अर्पित करनी है,जिससे सभी तरह के काम बनेंगे.

सिंह राशि: नेतृत्व, पहचान और आगे बढ़ने का साल रहेगा,ओर नौकरी में पद-प्रतिष्ठा बढ़ने के योग हैं और कामकाज में आपकी बात सुनी जाएगी. बिज़नेस में विस्तार की संभावनाएं बनेंगी,अहंकार रिश्तों में दूरी ला सकता है. स्वास्थ्य सामान्य से अच्छा रहेगा. उपाय के तौर पर तांबे के लोटे में लाल चंदन, चावल व देसी खंड जल में मिलाकर भगवान सूर्य देव को अर्घ्य देना है.

कन्या राशि: इस साल योजना, अनुशासन और मेहनत का साल है,ओर करियर में लगातार की गई कोशिशें रंग लाएंगी और स्थिरता मिलेगी. धन धीरे-धीरे बढ़ेगा और बचत की स्थिति बेहतर होगी,ओर सेहत में सुधार के संकेत हैं, खासकर अगर आप नियमित दिनचर्या अपनाते हैं.उपाय के तौर पर प्रत्येक बुधवार गौ माता को हरा चारा खिलाएं, जिससे आपको काफी ज्यादा लाभ प्राप्त होगा.

तुला राशि: संतुलन सबसे अहम रहेगा,ओर करियर में स्थिरता आएगी व कामकाज का दबाव धीरे-धीरे कम होगा. पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे और सहयोग मिलेगा,आर्थिक फैसले सोच-समझकर लेना जरूरी रहेगा ओर जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है. उपाय के तौर पर कच्चा दूध किसी फकीर आदमी को शुक्रवार के दिन दे, जिससे घर में धन की प्राप्ति होगी.

वृश्चिक राशि: आत्ममंथन और बदलाव का साल है,ओर करियर में दिशा बदलने या नई शुरुआत के संकेत मिल सकते हैं. धन लाभ के योग बनेंगे, लेकिन जोखिम भरे निवेश से बचना जरूरी होगा. रिश्तों में गहराई आएगी और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा,ओर स्वास्थ्य को लेकर नियमितता जरूरी है, खासकर खानपान पर ध्यान दें.उपाय के तौर पर रोज़ाना अपने इष्ट देव का ध्यान करें और रोजाना जितना दान हो सके वह जरूर करें.

धनु राशि: उत्साह और अवसरों से भरा रहेगा। नई योजनाएं शुरू हो सकती हैं और पढ़ाई, यात्रा व करियर में तरक्की के योग बनेंगे. नए लोगों से जुड़ाव फायदेमंद रहेगा, प्रेम जीवन में खुलापन और समझ बढ़ेगी. खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. उपाय के तौर पर हर गुरुवार 5 केले किसी फकीर को दान करें और भगवान का सिमरन करें.

मकर राशि: मेहनत का पूरा फल देगा,करियर में स्थायी सफलता और जिम्मेदारी मिलने के योग हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और बचत बढ़ेगी. रिश्तों में भरोसा और स्थिरता आएगी, परिवार का साथ मिलेगा और सेहत को नजरअंदाज न करें. उपाय के तौर पर हर शनिवार काले तिल, साबुत उड़द और सरसों का तेल शनि मंदिर में चढ़ाकर आए.

कुंभ राशि: नवाचार और बदलाव का साल रहेगा, करियर में नए विचार और नई सोच काम आएगी. दोस्ती और नेटवर्किंग से फायदा होगा और नए मौके मिल सकते हैं. मानसिक शांति के लिए संतुलन और आत्मचिंतन जरूरी रहेगा. उपाय के तौर पर शनिवार वाले दिन 5 फकीर लोगों को खाने की वस्तु और चाय जैसी चीजें दान में देंगे.

मीन राशि: भावनात्मक और रचनात्मक रूप से अच्छा साल रहेगा,करियर में धीरे-धीरे सफलता मिलेगी और मेहनत का परिणाम मिलेगा. धन का प्रवाह ठीक रहेगा और आर्थिक स्थिति संतुलित बनी रहेगी, रिश्तों में अपनापन और समझ बढ़ेगी इसके साथ ही सेहत में सुधार के संकेत है. उपाय के तौर पर काले तिल, उड़द के दाल के भल्ले दही में डालकर गुड की चटनी के साथ किसी फकीर को दान में देना है, इससे शनि प्रसन्न रहेंगे और बिगड़े हुए सभी कार्य बनेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP