यात्रीगण कृपया ध्यान दें! अब बनारस स्टेशन से चलेगी राजगीर-वाराणसी बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस, यहां देखें पूरी डिटेल 

Share to your loved once


Last Updated:

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि रेलवे प्रशासन द्वारा राजगीर और वाराणसी के मध्य चलने वाली गाड़ी सं. 14223/14224 राजगीर-वाराणसी-राजगीर बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस का टर्मिनल परिवर्तन किया जा रहा है. 08 मार्च, 2026 से बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस वाराणसी के बजाय बनारस स्टेशन से नये नंबर के साथ चलाई जाएगी

ख़बरें फटाफट

डीडीयू जंक्शन: बुद्ध पूर्णिमा साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस अब बनारस रेल मंडल की हो गई हैं. इस ट्रेन का रखरखाव अब बनारस रेलवे स्टेशन पर होगा. दरअसल, रेलवे बोर्ड ने नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके अनुसार बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस बनारस रेलवे स्टेशन से रात 20:15 बजे रवाना होगी और यह ट्रेन डीडीयू जंक्शन से होकर गुजरेगी.

नये नंबर के साथ चलेगी ट्रेन 

वहीं, पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि रेलवे प्रशासन द्वारा राजगीर और वाराणसी के मध्य चलने वाली गाड़ी सं. 14223/14224 राजगीर-वाराणसी-राजगीर बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस का टर्मिनल परिवर्तन किया जा रहा है. 08 मार्च, 2026 से बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस वाराणसी के बजाय बनारस स्टेशन से नये नंबर के साथ चलाई जाएगी, जिसका विवरण निम्नानुसार है.

अगले दिन सुबह पहुंचेगी राजगीर 

दरअसल, 08 मार्च, 2026 से टर्मिनल परिवर्तन के उपरांत गाड़ी सं. 14224 वाराणसी- राजगीर बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस परिवर्तित गाड़ी संख्या 15138 के साथ बनारस-राजगीर बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस बनारस से रात 20:15 बजे प्रस्थान कर पूर्व निर्धारित समय एवं स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन सुबह 06:00 बजे राजगीर पहुंचेगी.

अगले दिन सुबह पहुंचेगी बनारस 

इसी तरह गाड़ी सं. 14223 राजगीर-वाराणसी बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस 09 मार्च, 2026 से परिवर्तित गाड़ी संख्या 15137 के साथ राजगीर-बनारस बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस राजगीर से रात 21:35 बजे प्रस्थान कर पूर्व निर्धारित समय एवं स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन सुबह 07:15 बजे बनारस पहुंचेगी.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

बनारस स्टेशन से चलेगी राजगीर-वाराणसी बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस, देखें डिटेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP