‘इक्कीस’ की स्क्रीनिंग में इमोशनल हुए सनी-बॉबी और सलमान, रेखा ने किया धर्मेंद्र को नमन, चूमी अगस्त्य की तस्वीर

Share to your loved once


Last Updated:

‘इक्कीस’ की स्क्रीनिंग में धर्मेंद्र के परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी ने शाम को और भी भावुक बना दिया. सनी देओल और बॉबी देओल ने इवेंट में शिरकत की और पूरे समय भावुक नजर आए. सलमान खान, जो धर्मेंद्र के साथ गहरा रिश्ता साझा करते थे. वह भी पहुंचे और फिर इमोशनल नजर आए. रेखा भी इवेंट में पहुंचीं जहां उन्होंने एक बार फिर लाइमलाइट लूट ली. फिल्म 1 जनवरी 2026 को रिलीज हो रही है.

ख़बरें फटाफट

इक्कीस की स्क्रीनिंग में भावुक हुए सनी-बॉबी-सलमान, रेखा ने चूमी अगस्त्य की PICसोशल मीडिया पर वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं.

नई दिल्ली. अमिताभ बच्चन के नाती और बॉलीवुड के उभरते सितारे अगस्त्य नंदा अपनी अपकमिंग फिल्म ‘इक्कीस’ की रिलीज के लिए तैयार हैं. सोमवार शाम मुंबई में इस फिल्म की एक स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित की गई, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री की कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं. यह इवेंट खासतौर पर दिवंगत दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को सम्मानित करने के लिए था, जिनके लिए यह फिल्म गहरी भावनात्मक महत्व रखती है. धर्मेंद्र ने फिल्म में अगस्त्य नंदा के मुख्य किरदार के पिता की भूमिका निभाई है, जो इसे उनके प्रियजनों के लिए और भी खास बनाता है.

1 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली इस फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई. स्क्रीनिंग में फिल्म इंडस्ट्री की कई नामचीन हस्तियां शामिल हुईं. सोशल मीडिया पर इस फिल्म स्क्रीनिंग से कई झलकियां सामने आई है.

धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म की खास स्क्रीनिंग पर सनी देओल और बॉबी देओल समेत परिवार के कई लोग पहुंचे. धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल और बॉबी देओल कार्यक्रम के दौरान अपने पिता की यादों में डूबे नजर आए. सनी देओल तो काफी इमोशनल होते दिखे और उन्होंने पापा के फोटो के पास जाकर तस्वीरें खिंचवाईं. यह सीन वहां मौजूद हर शख्स को भावुक कर गया.

View this post on Instagram



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP