aaj ka Dhanu rashifal 30 December 2025 Scorpio horoscope in hindi big business gain on 30 December 2025 keep patience
Last Updated:
Aaj ka Dhanu Rashifal 30 December: धनु राशि के जातकों को आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए. साथ ही आज आप अपनी वाणी पर भी नियंत्रण रखें, नहीं तो आज आपका काम खराब हो सकता है.
धनु राशिफल 30 दिसंबर 2025ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज व्यवसाय में बड़ा फायदा मिलने वाला है. उन्होंने बताया कि आपका कारोबार बढ़ेगा, उसका विस्तार होगा. जिस कारण आपकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी होगी. लेकिन अगर आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है या रुका हुआ है तो आज उसके कारण आपको थोड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है. धनु राशि के जातकों का आज अपने रोजमर्रा के कामों में कोताही नहीं बरतनी चाहिए. साथ ही आज कार्यालय में काम के अत्यधिक दबाव के कारण आपको शारीरिक और मानसिक थकान भी उठानी पड़ सकती है. धनु राशि के जातकों को आज काफी धैर्य के साथ अपना दिन गुजारने की जरूरत है.
क्रोध पर रखें नियंत्रण, बिगड़ सकता है काम
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए. साथ ही आज आप अपनी वाणी पर भी नियंत्रण रखें, नहीं तो आज आपका काम खराब हो सकता है. आज के दिन आपका पारिवारिक माहौल आपके अनुकूल रहेगा. सेहत के लिहाज आज से आज का दिन अच्छा रहेगा. लेकिन फिर भी आपको थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए. बदलते मौसम में यह आपको परेशान कर सकता है. प्यार के मामले में भी आज आपका दिन आपके पक्ष में नहीं रहने वाला है. रिश्ते में शक उत्पन्न होने से परेशानी हो सकती है. ऐसे में एक दूसरे के ऊपर भरोसा रखें नहीं तो रिश्तों में दूरी पैदा हो सकती है. धनु राशि के जातकों को आज जरूरतमंद लोगों को भोजन करना चाहिए, इसका फायदा आपको मिलेगा. भगवान शनि की पूजा करने से भी आपको लाभ मिलेगा. आज के दिन के लिए आपका शुभ अंक 2 रहने वाला है.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें