ट्विंकल खन्ना का फिल्मी सफर और 2850 करोड़ की संपत्ति

Share to your loved once


Last Updated:

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना का इंडस्ट्री में ऐसा दबदबा था कि वो अपनी ही शर्तों पर काम करते थे. मेकर्स राजेश खन्ना की डेट हासिल करने के लिए महीनों इंतजार करने को भी तैयार रहते थे. राजेश खन्ना को इस दुनिया से गए काफी समय हो चुका है, लेकिन आज भी उनका नाम अदब से लिया जाता है.

राजेश खन्ना के स्टारडम को टक्कर देने वाला हीरो शायद ही कभी हुआ होगा. राजेश खन्ना की पत्नी डिंपल कपाड़िया भी फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं. डिंपल कपाड़िया आज भी फिल्म इंडस्ट्री में पूरी तरह से सक्रिय हैं, लेकिन इन दोनों की बेटियां अपने माता-पिता के नक्शे पर नहीं चल पाईं.(फोटो साभार इंस्टाग्राम twinklerkhanna)

राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की बेटियां ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना फिल्मों में फ्लॉप साबित हुईं. रिंकी और ट्विंकल ने अपने पेरेंट्स के नक्शे कदम पर चलते हुए इंडस्ट्री में किस्मत आजमाई लेकिन वो दोनों सफल नहीं हो पाईं.(फोटो साभार इंस्टाग्राम twinklerkhanna)

आज अपना जन्मदिन मना रहीं ट्विंकल खन्ना ने 1995 में बरसात से एक्टिंग डेब्यू किया था. इस फिल्म में वो बॉबी देओल के साथ दिखी थीं. ट्विंकल खन्ना और बॉबी की पहली फिल्म बरसात सुपरहिट थी. फिल्म को ऑडियंस का जबरदस्त रिस्पांस मिला था.(फोटो साभार इंस्टाग्राम twinklerkhanna)

Add News18 as
Preferred Source on Google

ट्विंकल खन्ना का जन्म 29 दिसंबर 1973 को हुआ. यह संयोगवश रहा कि उनके पिता जतिन, उर्फ ​​सुपरस्टार राजेश खन्ना, भी 1942 में उसी दिन जन्मे थे. ट्विंकल खन्ना का फिल्मों में आना एक विरासत जैसा ही था, क्योंकि उनके पिता राजेश खन्ना और मां डिंपल कपाड़िया अपने समय के जाने-माने कलाकार रहे.(फोटो साभार इंस्टाग्राम twinklerkhanna)

21 साल की उम्र में ट्विंकल खन्ना ने फिल्म ‘बरसात (1995)’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की, जिसमें उनके साथ बॉबी देओल थे. इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर औसत सफलता मिली, लेकिन दोनों कलाकारों ने अपने अभिनय से काफी लोकप्रियता हासिल की. इसी फिल्म में अभिनय के लिए ट्विंकल खन्ना को बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड भी मिला था.(फोटो साभार इंस्टाग्राम twinklerkhanna)

इसके बाद ट्विंकल खन्ना कई फिल्मों में नजर आईं, जिसमें उन्होंने सलमान खान, गोविंदा, शाहरुख खान और आमिर खान समेत कई बड़े अभिनेताओं के साथ काम किया. हालांकि, अपने पिता की तरह ट्विंकल खन्ना फिल्मों में ज्यादा छाप नहीं छोड़ पाईं.(फोटो साभार इंस्टाग्राम twinklerkhanna)

ट्विंकल ने ‘जब प्यार किसी से होता है’, ‘मेला’, ‘बादशाह’ और ‘जोरू का गुलाम’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया, लेकिन छाप छोड़ने में असफल रहीं. जब वो लगातार बॉक्स-ऑफिस पर फ्लॉप होतीं चलीं गईं, तो ट्विंकल खन्ना ने खुद ही फिल्म इंडस्ट्री से दूर होने का फैसला कर लिया.(फोटो साभार इंस्टाग्राम twinklerkhanna)

ट्विंकल ने फिल्म इंडस्ट्री से दूर एक राइटर के तौर पर पहचान बनाई. वहीं उनके पति अक्षय कुमार फिल्मों में नजर आते हैं. राइटर के तौर पर सफल और मशहूर ट्विंकल के नेटवर्थ 350 करोड़ रुपए है. वहीं उनकी पति अक्षय कुमार 2,500 करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक हैं. ट्विंकल कुल मिलाकर 2850 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं.(फोटो साभार इंस्टाग्राम twinklerkhanna)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

पिता सुपरस्टार, मां एक्टिंग की महारथी, बेटी ने फ्लॉप होते छोड़ी इंडस्ट्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP