बहराइच में 7वें भेड़िए का हुआ एनकाउंटर, शार्प शूटर ने कर दिया ढेर, 12 लोगों की हो चुकी है मौत

Share to your loved once


Last Updated:

Bahraich Bhediya Mara Gaya: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में फैले भेड़ियों के आतंक को खत्म करने के प्रयास में वन विभाग की टीम ने 7वें आदमखोर भेड़िए को मार गिराया है. बच्चे को निवाला बनाने वाले नरभक्षी भेड़िये को सोमवार को शार्प शूटरों ने मार गिराया.

बहराइच में 7वें भेड़िए का हुआ एनकाउंटर, शार्प शूटर ने कर दिया ढेरबहराइच में मारा गया सातवां भेड़िया. (सांकेतिक तस्वीर)

बहराइचः उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में फैले भेड़ियों के आतंक को खत्म करने के प्रयास में वन विभाग की टीम ने 7वें आदमखोर भेड़िए को मार गिराया है. बच्चे को निवाला बनाने वाले नरभक्षी भेड़िये को सोमवार को शार्प शूटरों ने मार गिराया. कछार इलाके में घने झाड़ियों के बीच भेड़िये का शव मिला है. भेड़ियों के हमले से 2 वयस्क और 10 मासूम बच्चों समेत 12 लोगों की मौत हो चुकी है. भेड़िये के मारे जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है. अब तक 7 भेड़िये वन विभाग की गोली का निशाना बन चुके हैं. फखरपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर बरेटा गाँव के पास का मामला है.

रविवार को शार्प शूटर ने मारी थी गोली
वन विभाग की टीम लगातार गश्त कर रही है और ड्रोन व कैमरों की मदद से इन आदमखोर भेड़ियों को पकड़ने का अभियान चला रही है. रविवार दोपहर करीब तीन बजे कैसरगंज वन रेंज के भीरगु पुरवा गांव के पास वन विभाग की टीम को एक भेड़िया दिखाई दिया. टीम ने उसे पकड़ने का प्रयास किया. लेकिन वह बिरजा पकड़िया की तरफ भागने लगा. इसके बाद शूटर ने उसपर गोली चला दी. भेड़िया खेतों में भाग गया.

दिन हो या रात भेड़िए लगातार कर रहे अटैक
सोमवार सुबह तलाश के दौरान खेत में उसकी लाश मिली. प्रभागीय वनाधिकारी राम सिंह यादव ने बताया कि वन विभाग की टीम ने सर्च ऑपरेशन के दौरान इस भेड़िये को मारा है. शव का पोस्टमार्टम कराकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा. इस साल होने वाले हमलों से जहां गांव के लोग दहशत में हैं. वहीं एक्सपर्ट हैरान हैं क्योंकि एक तरफ ना तो हमले थम रहे हैं और दूसरी तरफ भेड़िए अब हमला करने के लिए रात का इंतजार भी नहीं कर रहे हैं. जबकि पिछले साल भेड़िए केवल रात में ही हमला करते थे.

homeuttar-pradesh

बहराइच में 7वें भेड़िए का हुआ एनकाउंटर, शार्प शूटर ने कर दिया ढेर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP