गजब हो गया! गाजियाबाद में नेता जी के बटुए से 50 हजार की गड्डी गायब, मंच से हुई ‘ईमानदारी’ की परीक्षा, पर सब हुए फेल! | गजब हो गया! गाजियाबाद में नेता जी के बटुए से 50 हजार की गड्डी गायब, मंच से हुई ‘ईमानदारी’ की परीक्षा, पर सब हुए फेल!
Last Updated:
गाजियाबाद में यूपी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के स्वागत समारोह में एक अजीबोगरीब वाकया हो गया. जोश और नारेबाजी के बीच एक स्थानीय नेता जी की जेब से 50 हजार रुपये की गड्डी कहीं सरक या फिर किसी ने मार ली. मंच से बार-बार गुहार लगाई गई कि ईमानदार कार्यकर्ता पैसा लौटा दें, लेकिन सेवा में जुटे समर्थकों ने शायद इसे ‘पार्टी फंड’ समझ लिया. सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है.
पंकज चौधरी के स्वागत कार्यक्रम में नेता जी के बटुए से 50 हजार गायबगाजियाबाद. सोशल मीडिया पर गाजियाबाद के एक नेता जी का समर्पण इन दिनों खूब चर्चा का विषय बना हुआ है. यूपी बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का भव्य स्वागत समारोह था. एक नेता जी का उत्साह इतना था कि उनका पॉकेट का अनुशासन ही बिगड़ गया. शहर के एक बड़े ऑडिटोरियम में जब ढोल-नगाड़ों और नारेबाजी के बीच नए नवेले अध्यक्ष जी का आगमन हुआ तो हर कोई उन्हें माला पहनाने और उनके करीब फोटो खिंचवाने की होड़ में था. इसी धक्का-मुक्की और फोटो खिंचवाने के चक्कर में एक नेता जी का किसी ने बटुआ साफ कर दिया. अब क्योंकि भीड़ थी तो मंच से अनाउंसमेंट होने लगा कि 50 हजार की गड्डी गर गई है, किसी के पास है तो कृपया मंच पर पहुंचा दें. लेकिन गुलाबी नोट का मोह कहां कार्यकर्ता को नेता जी तक पहुंचता.
यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकड चौधरी का स्वागत कर जैसे ही नेता जी मंच पर पहुंचे और भाषणों का दौर शुरू हुआ, नेता जी ने आदतन अपनी जेब में हाथ डाला. जेब खाली पाकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. 500-500 के नोटों वाली वह गड्डी, जिसे शायद किसी ‘विशेष खर्च’ के लिए रखा गया था, वह अब गायब थी. नेता जी का चेहरा स्वागत के गुलाबों से ज्यादा लाल हो गया. उन्होंने तुरंत अपने करीबियों को इशारा किया और मंच के आसपास जमीन पर नजरें दौड़ानी शुरू कीं. जब बात नहीं बनी, तो मामला अनाउंसमेंट तक पहुंच गया.
गाजियाबाद में किसी नेता जी के जेब से 50 हजार की गड्डी सरक गई, मंच से गुजारिश हो रही कि जिस भी कार्यकर्ता को मिली हो, कृपया दे दे।
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के स्वागत में ये कार्यक्रम हो रहा था। हालांकि गड्डी नहीं मिल सकी। pic.twitter.com/k1ANi3lcTI