100 से ज्यादा अफेयर, महिलाओं से भी थे संबंध, फिल्मों से ज्यादा रंगीन रही इस बेबाक हसीना की जिंदगी
Last Updated:
फ्रांसीसी सिनेमा की ‘आइकन’ और दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में शुमार रहीं ब्रिजिट बार्डोट का 91 साल की आयु में निधन हो गया. वह सिर्फ एक एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि एक ऐसी शख्सियत थीं, जिन्होंने अपनी शर्तों पर जिंदगी जी और अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहीं. उनकी फिल्मों में सफलता जितनी बड़ी थी, उनकी निजी जिंदगी उतनी ही विवादों और चर्चाओं से भरी रही. ब्रिजिट बार्डोट अपनी बेबाक जीवनशैली के लिए जानी जाती थीं. बायोग्राफी के अनुसार, उनके 100 से अधिक प्रेम संबंध रहे, जिनमें पुरुष और महिलाएं दोनों शामिल थीं.

नई दिल्ली. फ्रांस की मशहूर एक्ट्रेस ब्रिजिट बार्डोट का निधन हो गया है. उन्होंने 91 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. उनके निधन से फ्रेंच फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है. वह साउथ फ्रांस स्थित अपने घर में मृत पाई गई थीं. हालांकि, अभी तक पता नहीं चला है कि ब्रिजिट बार्डोट की मौत कैसे हुई.

ब्रिजिट बार्डोट 1950 के दशक में फ्रेंच सिनेमा में खूब मशहूर हुईं. उन्होंने अपने पूरे करियर में 50 से अधिक फिल्मों में काम किया. मगर साल 1973 में ब्रिजिट बार्डोट ने करियर के पीक पर फिल्मों से संन्यास लेकर सबको चौंका दिया था. ब्रिजिट बार्डोट की निंजी जिंदगी रंगीन रही है, जिसकी आज भी चर्चा होती है. (फोटो साभार: Instagram@brigittebardotbb)

ब्रिजिट बार्डोट की असल जिंदगी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है. एक रईस परिवार में जन्मीं ब्रिजिट बचपन से ही ऐशो-आराम में पली-बढ़ीं, लेकिन उनके पिता बेहद सख्त थे. उनके घर में फिल्मों में काम करना तो दूर, इसके बारे में सोचना भी मना था. (फोटो साभार: Instagram@brigittebardotbb)
Add News18 as
Preferred Source on Google

उनके करियर की शुरुआत तब हुई, जब महज 15 साल की उम्र में उन्होंने ऐले मैगजीन के कवर के लिए पोज दिया. वह रातों-रात चर्चा में आ गईं और उनके पास फिल्मों के ऑफर्स की झड़ी लग गई. उनके माता-पिता इस बात के सख्त खिलाफ थे, लेकिन ब्रिजिट के सिर पर तो एक्टिंग का जुनून सवार था. (फोटो साभार: Instagram@brigittebardotbb)

इसी जिद में वह अपना पहला ऑडिशन देने पहुंचीं, जहां उनकी मुलाकात डायरेक्टर और स्क्रीनराइटर रॉजर वादिम से हुई, बदकिस्मती से रॉजर ने उन्हें ऑडिशन में रिजेक्ट कर दिया. ब्रिजिट को फिल्म तो नहीं मिली, लेकिन उन्हें पहली नजर में ही रॉजर से प्यार हो गया. (फोटो साभार: Instagram@brigittebardotbb)

देखते ही देखते दोनों का अफेयर शुरू हो गया. जब ब्रिजिट के घर वालों को इस बात की भनक लगी, तो घर में जबरदस्त हंगामा खड़ा हो गया. एक रिजेक्शन ने ब्रिजिट की पूरी जिंदगी और उनकी लव लाइफ का रास्ता ही बदल दिया. (फोटो साभार: Instagram@brigittebardotbb)

ब्रिजिट बार्डोट की जिद पकड़ ली कि वह शादी करेंगी तो सिर्फ रॉजर वादिम से ही. जब घरवाले नहीं माने, तो ब्रिजिट ने अपनी जान लेने की कोशिश की. उन्होंने ओवन ऑन किया और अपना चेहरा उसमें डाल दिया. घरवालों ने ऐन वक्त पर उन्हें बचा तो लिया, लेकिन उनकी दीवानगी देखकर वे दंग रह गए. (फोटो साभार: Instagram@brigittebardotbb)

आखिरकार माता-पिता को ब्रिजिट के सामने झुकना पड़ा और उन्होंने शादी के लिए हां कर दी, पर एक शर्त रखी कि शादी ब्रिजिट के 18 साल की होने पर ही होगी. जिनेट विनसेन्डो द्वारा लिखी गई उनकी बायोग्राफी ‘Brigitte Bardot: The Life, The Legend, The Movies’ में उनकी जिंदगी के कई हैरान करने वाले खुलासे किए गए हैं. (फोटो साभार: Instagram@brigittebardotbb)

किताब के मुताबिक, ब्रिजिट का निजी जीवन हमेशा विवादों और सुर्खियों में रहा. कहा जाता है कि उनके 100 से भी ज्यादा प्रेमी थे, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं. मानसिक तनाव और उतार-चढ़ाव के बीच उन्होंने कम से कम चार बार सुसाइड करने की कोशिश की, जिसकी शुरुआत महज 16 साल की उम्र में हो गई थी. (फोटो साभार: Instagram@brigittebardotbb)