बगारा बैंगन रेसिपी जो हर खाने के शौकीन को बना दे दीवाना, सब पूछेंगे रेसिपी
Bagara Baingan Recipe: बगारा बैंगन तेलंगाना और हैदराबाद की एक मशहूर पारंपरिक डिश है, जिसे इसके तीखे स्वाद और शाही बनावट के लिए जाना जाता है. छोटे बैंगनों को मूंगफली, तिल, नारियल और मसालों की खास ग्रेवी में पकाया जाता है. इसका स्वाद मसालेदार होने के साथ बेहद संतुलित होता है. यह डिश खास मौकों पर परोसी जाती है और चावल या रोटी के साथ इसका स्वाद दोगुना हो जाता है.