Weekly horoscope 29 December to 4 January 2026 Libra Scorpio Sagittarius | saptahik rashifal 29 December to 4 January 2026 tula vrishchik dhanu | साप्ताहिक राशिफल 29 दिसंबर से 4 जनवरी 2026 तुला राशि, वृश्चिक राशि और धनु राशि
Last Updated:
Weekly Horoscope 29 December to 4 January 2026: जनवरी का पहला सप्ताह तुला, वृश्चिक और धनु राशि वालों के लिए फायदेमंद रहने वाला है. तुला राशि वालों के नए साल के पहले सप्ताह आय के स्रोत बढ़ेंगे और समाज में लोकप्रियता बढ़ेगी. नए साल की वजह से इस सप्ताह वृश्चिक राशि की महिलाओं का अधिकांश समय धार्मिक कार्यों में व्यतीत होगा. धनु राशि वालों के इस सप्ताह भूमि-भवन संबंधी विवाद आपसी सहमति से सुलझ सकते हैं और छात्रों के उच्च शिक्षा के सपने पूरे होंगे. विस्तार से पढ़ें तुला, वृश्चिक और धनु राशि वालों का 29 दिसंबर से 4 जनवरी 2025 का साप्ताहिक राशिफल.

तुला साप्ताहिक राशिफल Tula Saptahik Rashifal 29 December to 4 January 2026
तुला राशि वालों के लिए जनवरी का अंतिम सप्ताह शुभ और लाभकारी है. पिछले कुछ समय से जिस बड़ी समस्या से आप जूझ रहे थे, उसका समाधान इस सप्ताह हो सकता है. आपको अपने करियर और व्यवसाय में मनचाही सफलता मिलेगी. आपकी आय के स्रोत बढ़ेंगे, हालांकि साथ ही खर्चे भी अधिक होंगे. सप्ताह की शुरुआत में आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. समाज सेवा या राजनीति से जुड़े लोगों की समाज में लोकप्रियता बढ़ेगी. इसका लाभ आपको भविष्य में मिलेगा. सप्ताह का उत्तरार्ध पूर्वार्ध की तुलना में अधिक सुखद और मनोरंजक साबित होगा. इस दौरान युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती में बीतेगा. अचानक किसी पिकनिक पार्टी या पर्यटन का कार्यक्रम बन सकता है. कार्य-व्यवसाय में विस्तार की संभावनाएं रहेंगी. नौकरीपेशा लोगों के पद और ओहदे में वृद्धि होगी. उनके अधीनस्थों की संख्या में वृद्धि हो सकती है. लव लाइफ में अनुकूलता रहेगी. आपको अपने प्रेमी/प्रेमिका के साथ रोमांस करने के कई अवसर मिलेंगे. दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा.
भाग्यशाली रंग: मैरून
भाग्यशाली अंक: 12
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल Vrishchik Saptahik Rashifal 29 December to 4 January 2026
जनवरी के अंतिम सप्ताह वृश्चिक राशि वालों का छोटी-मोटी समस्याओं को नजरअंदाज करना आपके लिए शुभ रहेगा. शुभचिंतकों की मदद से आपकी योजनाएं समय पर पूरी होंगी. इस सप्ताह आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा. आपको न केवल करियर और व्यवसाय में लाभ होगा, बल्कि आपकी प्रतिष्ठा में भी काफी वृद्धि होगी. अगर आप बिजनेस से जुड़े हैं, तो इस सप्ताह आप कोई बड़ा, साहसिक निर्णय ले सकते हैं. इस सप्ताह आप बिजनेस को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पूरी ताकत लगा देंगे. सप्ताह के अंत तक आप बिजनेस से जुड़ा कोई बड़ा सौदा कर सकते हैं. हालांकि, ऐसा करते समय अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना उचित रहेगा. इस सप्ताह वृश्चिक राशि की महिलाओं का अधिकांश समय धार्मिक कार्यों में व्यतीत होगा. धर्म, अध्यात्म, दान-पुण्य और अच्छे कार्यों के प्रति उनकी रुचि बढ़ेगी. रिश्तों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह अनुकूल रहने वाला है. परिवार में आपसी प्रेम और व्यवहार बना रहेगा. रिश्तेदारों से आपको पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा. लव लाइफ उत्तम रहने वाली है.
भाग्यशाली रंग: नीला
भाग्यशाली अंक: 15
धनु साप्ताहिक राशिफल Dhanu Saptahik Rashifal 29 December to 4 January 2026
धनु राशि वालों के लिए जनवरी के अंतिम सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी और इस दौरान आपको किसी खास काम से लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है. यात्रा सुखद और लाभदायक साबित होगी. सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको किसी मांगलिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिल सकता है. इस दौरान आपको अपने परिवार के साथ खुशी-खुशी समय बिताने के कई मौके मिलेंगे. इस सप्ताह संतान से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का समाधान संभव है. छात्रों के उच्च शिक्षा के सपने पूरे होंगे. अगर पैतृक संपत्ति मिलने में कोई बाधा आ रही है, तो वह इस सप्ताह दूर हो सकती है. भूमि-भवन संबंधी विवाद आपसी सहमति से सुलझ सकते हैं. पत्रकारिता, लेखन या संचार आदि से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह शुभ साबित होगा. सप्ताह के उत्तरार्ध में आपका जनसम्पर्क बढ़ेगा. सप्ताह के अंत में अचानक किसी तीर्थ यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है. लव लाइफ में अनुकूलता रहेगी. इस सप्ताह आपको लव पार्टनर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है. विवाहित लोगों को संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है.
भाग्यशाली रंग: पीला
भाग्यशाली अंक: 5
About the Author
चिराग दारूवाला, एक प्रसिद्ध भारतीय ज्योतिषी, जो 18+ वर्षों के अनुभव के साथ, कैरियर, स्वास्थ्य, वित्त, व्यवसाय में विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। वह सटीक भविष्यवाणियों के लिए वैदिक और पश्चिमी ज्योतिष, आई-च…और पढ़ें