Daily lucky tarot reading horoscope 29 December 2025 | Daily Lucky Tarot Horoscope | दैनिक लकी टैरो राशिफल 29 दिसंबर 2025 | साल के अंतिम 29 तारीख को शुभ योग का गजब संयोग, मकर समेत 5 राशियों की संपत्ति में शिव कृपा से होगा इजाफा
Last Updated:
29 December Lucky Tarot Horoscope : आज साल की अंतिम 29 तारीख और दिन सोमवार 5 टैरो कार्ड्स वालों के लिए अच्छा रहने वाला है क्योंकि आज कई शुभ योग बन रहे हैं. इन शुभ योग के प्रभाव से वृश्चिक समेत 5 टैरो कार्ड्स वाले न्यू ईयर पर किसी धार्मिक यात्रा का प्लान बना सकते हैं और मुश्किल हालात से उबर पाएंगे. आइए जानते हैं 29 दिसंबर का दिन 5 टैरो राशिफल वालों के लिए कैसा रहने वाला है…

Daily Lucky Tarot Horoscope 29 December : आज साल 2025 की अंतिम 29 तारीख और सोमवार का दिन है. सोमवार का दिन देवों के देव महादेव और मन व माता के कारक ग्रह चंद्र देव को समर्पित है. सोमवार के दिन चंद्रमा पहले मीन और फिर मेष राशि में संचार करेंगे और पूर्व दिशा की तरफ दिशा शूल लगने वाला है. साथ ही साल के अंतिम सोमवार को रवि योग और शिव योग भी बन रहा है, जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है. शुभ योग का लाभ 29 दिसंबर को कन्या, मकर, मीन समेत 5 टैरो कार्ड्स राशिफल वालों को मिलने वाला है. इन टैरो कार्ड्स वालों आज परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा और किसी से अटके धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं. आइए जानते हैं साल की अंतिम 29 तारीख का दिन इन टैरो कार्ड्स राशिफल वालों के लिए कैसा रहने वाला है…
मेष (नाइन ऑफ़ वैंड्स) का टैरो राशिफल (Aries Lucky Tarot Rashifal)
टैरो कार्ड्स के अनुसार, साल के अंतिम सोमवार को मेष राशि वालों के जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. आपका मीठा स्वभाव दूसरों को आकर्षित कर सकता है, जिससे आप बिना ज्यादा परेशानी के काम करवा सकते हैं. अगर आपका धन किसी मित्र पर फंसा हुआ है तो आज वापस मिलने की संभावना बन रही है, इस धन को आप किसी अच्छी जगह निवेश भी कर सकते हैं. अगर आप मकान व फ्लैट खरीदना चाहते हैं तो शिवजी की कृपा से आपकी इच्छा पूरी हो सकती है और अन्य स्रोतों से धन कमाने के जरिए भी मिलेंगे. इस राशि के नौकरी पेशा जातक कल ऑफिस में सीनियर्स के सामने अपना नया प्लान अच्छे से पेश करेंगे. आपकी यही कड़ी मेहनत और काम के प्रति समझ आपको दूसरों से अलग कर सकती है.
सिंह (ऐस ऑफ़ कप्स) का टैरो राशिफल (Leo Lucky Tarot Rashifal)
टैरो कार्ड्स के अनुसार, साल के अंतिम सोमवार को सिंह राशि वालों पर शिवजी की विशेष कृपा रहेगी और आपके ज्ञान में भी वृद्धि देखने को मिलेगी. अगर आप किसी विवाद में फंसे हुए हैं तो आज आपको राहत मिलती दिखाई दे रही है और न्यू ईयर पर कहीं बाहर जाने की प्लानिंग भी कर सकते हैं. काफी समय बाद आज आप काम से ब्रेक लेकर कॉलेज या स्कूल के दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं. इतने समय बाद सभी दोस्तों से मिलकर आप उत्साहित और खुश महसूस करेंगे. खुद का बिजनेस करने वालों को अच्छा लाभ होगा और शिवजी की कृपा से बिजनेस के विस्तार की प्लानिंग भी करेंगे. जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे और उनके साथ मिलकर किसी संपत्ति में निवेश करने की प्लानिंग भी कर सकते हैं.
कन्या (जजमेन्ट) का टैरो राशिफल (Virgo Lucky Tarot Rashifal)
टैरो कार्ड्स के अनुसार, साल के अंतिम सोमवार को कन्या राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और मकान व वाहन खरीदने की इच्छा पूरी होगी. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों के आज ही सभी टारगेट पूरे हो जाएंगे, जिससे आप राहत की सांस लेंगे और न्यू ईयर के लिए कुछ प्लान भी कर सकते हैं. अगर आप बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो कल का दिन बेहद शुभ है क्योंकि सोमवार के दिन ही शिव योग बन रहा है और यह बेहद अद्भुत संयोग है. माता-पिता के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे और उनकी सेहत में सुधार आने से पूरा परिवार रिलैक्स होगा. न्यू ईयर को लेकर चारों तरफ धूम रहेगी और दोस्तों के साथ न्यू ईयर पर कहीं बाहर भी जा सकते हैं.
मकर (दी हैंग्ड मैन) का टैरो राशिफल (Capricorn Lucky Tarot Rashifal)
टैरो कार्ड्स के अनुसार, साल के अंतिम सोमवार को मकर राशि वाले दोस्तों के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए कहीं बाहर की यात्रा कर सकते हैं. व्यापार में आप जो सुस्ती आप महसूस कर रहे थे, वह धीरे-धीरे खत्म हो जाएगी. इस राशि के जातकों को कल शिवजी की कृपा से नई नौकरी मिल सकती है और करियर की शुरुआत करने का मौका मिलेगा. आप में से कुछ लोगों के नए रोमांटिक रिश्ते बन सकते हैं और बिगड़े हुए रिश्तों को सुधारने का यह अच्छा समय है. इस राशि के छात्रों को कॉम्पिटिटिव एग्जाम में सफलता मिलने की संभावना बन रही है. साथ ही किसी करीबी दोस्त के जरिए एक बेहतरीन बिजनेस पार्टनरशिप का मौका मिल सकता है और सब कुछ अप्रत्याशित लग सकता है.
मीन (दी हाई प्रीस्टेस) का टैरो राशिफल (Pisces Lucky Tarot Rashifal)
टैरो कार्ड्स के अनुसार, साल के अंतिम सोमवार को मीन राशि वालों की सुख सुविधाओं में इजाफा होगा और माताजी के साथ कहीं बाहर जाने का मौका मिलेगा. लव लाइफ की बात करें तो आज आप अपने पार्टनर के परिवार से शादी के बारे में बात करने और दोनों परिवारों की सहमति लेने के बारे में सोच सकते हैं. वहीं वैवाहिक जीवन की बात करें तो न्यू ईयर पर जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक यात्रा का प्लान भी बना सकते हैं. नई जगह पर नया बिजनेस शुरू करने का विचार आपके मन में है, जिसमें आपको रिश्तेदारों का साथ मिलेगा. मीन राशि वाले आप उन फाइनेंशियल मुश्किलों से उबर जाएंगे, जो आपको परेशान कर रही थीं. सब कुछ पहले से बेहतर दिखने लगेगा.
About the Author
मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प…और पढ़ें