Gus Atkinson Ruled Out Of 5th Ashes Test: इंग्लैंड के गेंदबाज गस एटकिंसन हैमस्ट्रिंग की वजह से एशेज सीरीज से बाहर
Last Updated:
Gus Atkinson Ruled Out Of 5th Ashes Test: तेज गेंदबाज गस एटकिंसन हैमस्ट्रिंग चोट के कारण इंग्लैंड की टीम से एशेज सीरीज से बाहर हुए. इंग्लैंड ने पांचवें टेस्ट के लिए नया खिलाड़ी नहीं बुलाया. ऑस्ट्रेलिया की टीम के पास सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त है.
इंग्लैंड के गेंदबाज गस एटकिंसन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही एशेज सीरीज से बाहर हो गए हैंनई दिल्ली. इंग्लैंड की टीम एशेज सीरीज के आखिरी मुकाबले से पहले सोमवार (29 दिसंबर) को बड़ा झटका लगा. इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने पुष्टि की कि स्टार तेज गेंदबाज गस एटकिंसन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही एशेज सीरीज से बाहर हो गए हैं. 2025-26 एशेज का पांचवां और आखिरी टेस्ट 4 से 8 जनवरी तक सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. इंग्लैंड की क्रिकेट टीम ने सोमवार को इस खबर की पुष्टि की.
ईसीबी के अपडेट के मुताबिक 27 साल के सरे के तेज गेंदबाज एटकिंसन को बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग में चोट लगी है. इसी वजह से वह सिडनी के ऐतिहासिक मैदान पर होने वाले रेड-बॉल मैच में नहीं खेल पाएंगे. ईसीबी ने ट्वीट किया, “इंग्लैंड के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन को एशेज दौरे के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं. स्कैन में उनकी बाईं हैमस्ट्रिंग में चोट की पुष्टि हुई है. सरे के इस तेज गेंदबाज को इंग्लैंड की चौथे टेस्ट में एमसीजी पर ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के दौरान पांचवां ओवर डालने के बाद मैदान छोड़ना पड़ा था. इंग्लैंड पांचवें टेस्ट के लिए कोई नया खिलाड़ी नहीं बुलाएगा, जो 4 जनवरी से सिडनी में शुरू होगा.”
Wishing you a speedy recovery, Gus 🙏