aaj ka panchang 29 December 2025 monday | paush navami tithi 2025 Shiv parwati puja Aaj Ka Panchang | आज का पंचांग 29 दिसंबर 2025 शिव-पार्वती पूजा
Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 29 December 2025: आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया उपरांत तृतीया तिथि दिन सोमवार है और आज देवों के देव महादेव का व्रत किया जा रहा है. आज पौष शुक्ल नवमी उपरांत दशमी तिथि, रेवती नक्षत्र, कौलव करण, शुक्ल पक्ष और चंद्रमा मीन उपरांत मेष राशि पर संचार करेंगे. आज पूर्व का दिशाशूल लगने वाला है. सोमवार को व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का विशेष आध्यात्मिक, मानसिक और पारिवारिक लाभ बताया गया है. इस दिन शिव पूजन से मन की अशांति, तनाव, भय और चंचलता में कमी आती है. भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा से जीवन के सभी कष्ट मिट जाते हैं और ग्रह-नक्षत्र का शुभ परिणाम भी प्राप्त हो जाते हैं. साथ ही वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी और हर कार्य में सफलता मिलेगी.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शिव–पार्वती की पूजा करने से सौभाग्य देने वाला योग बनता है और इन दोनों की संयुक्त आराधना जीवन में सामंजस्य पैदा करती है. सोमवार को व्रत रखकर सुबह और प्रदोष काल में जल, दूध या बेलपत्र से अभिषेक करने से पूर्व जन्म और वर्तमान कर्मों की बाधाएं कम होती हैं. अभिषेक करने के बाद बेलपत्र अर्पित करते समय ॐ नमः शिवाय मंत्र का जप करें और माता पार्वती को सफेद फूल या मिठाई अर्पित करें. इसके बाद देसी घी से भगवान शिव और माता पार्वती की आरती करें और रुद्राक्ष की माला से 108 बार शिव मंत्र का जप करें. पंचांग से देखें आज के शुभ मुहूर्त और अशुभ समय.
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 29 दिसंबर 2025
आज की तिथि- नवमी तिथि – 10:12 ए एम तक, फिर दशमी तिथि
आज का नक्षत्र- रेवती – 07:41 ए एम तक, अश्विनी – 06:04 ए एम, 30 दिसंबर तक
आज का करण- कौलव – 10:12 ए एम तक, तैतिल – 09:05 पी एम तक, फिर गर
आज का योग- परिघ – 07:36 ए एम तक, शिव – 04:31 ए एम, 30 दिसंबर तक
आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष
आज का दिन- सोमवार
चंद्र राशि- नवमी उपरांत दशमी तिथि
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 07:13 ए एम
सूर्यास्त- 05:33 पी एम
चन्द्रोदय- 12:54 पी एम
चन्द्रास्त- 02:33 ए एम, 30 दिसंबर तक
आज के शुभ योग और मुहूर्त 29 दिसंबर 2025
ब्रह्म मुहूर्त: 05:24 ए एम से 06:18 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 12:03 पी एम से 12:44 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:07 पी एम से 02:48 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 05:31 पी एम से 05:58 पी एम
अमृत काल: 11:21 पी एम से, 12:50 ए एम, 30 दिसंबर
निशिता मुहूर्त: 11:56 पी एम से, 12:51 ए एम, 30 दिसंबर
रवि योग: 07:41 ए एम से 07:13 ए एम, 30 दिसंबर
शिववास: गौरी के साथ – 10:12 ए एम तक, फिर सभा में
आज के अशुभ मुहूर्त 29 दिसंबर 2025
राहुकाल: 08:31 ए एम से 09:48 ए एम
यमगण्ड: 11:06 ए एम से 12:23 पी एम
गुलिक काल: 01:41 पी एम से 02:58 पी एम
वर्ज्य: 02:20 ए एम से 03:50 ए एम, 30 दिसंबर
दुर्मुहूर्त: 12:44 पी एम से 01:25 पी एम
गण्ड मूल: 07:13 ए एम से 06:04 ए एम, 30 दिसंबर
पंचक: 07:13 ए एम से 07:41 ए एम
दिशाशूल: पूर्व