Doug Bracewell announced retirements: न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर डग ब्रैसवेल ने क्रिकेट के सारे फॉर्मेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है

Share to your loved once


Last Updated:

Doug Bracewell announced retirements: न्यूजीलैंड के डग ब्रैसवेल ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लिया. 28 टेस्ट, 41 वाइट बॉल मैच खेले, 2011 में ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाई थी. 2024 में नशीला प्रदार्थ रखने की वजह से उनके ऊपर पर 1 महीने का बैन लगाया गया था.

महज 35 की उम्र में रिटायर हुआ स्टार ऑलराउंडर, ब्रैसवेल के संन्यास से हंगामान्यूजीलैंड के ऑलराउंडर डग ब्रैसवेल ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है

नई दिल्ली. न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर डग ब्रैसवेल ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है. महज 35 साल की उम्र में ही उन्होंने अपने करियर को अलविदा कह दिया. ब्रैसवेल ने न्यूजीलैंड की टीम के लिए 69 मैच खेला जिनमें से 28 टेस्ट मैच थे. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में कुल 74 विकेट लिए, जिसमें उनका सबसे बेहतरीन प्रदर्शन 2011 में आया था. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होबार्ट में खेले गए मैच में 9 विकेट लेकर न्यूजीलैंड को 7 रन से ऐतिहासिक जीत दिलाई थी. यह अब भी आखिरी मौका है जब न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट स्तर पर अपने ट्रांस-तस्मान प्रतिद्वंद्वियों को हराया था.

ब्रैसवेल ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में वाइट बॉल क्रिकेट में भी 41 मैच खेले जिसमें 2012 में आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप के दौरान ब्लैक कैप्स के लिए दो मैच शामिल थे. उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 2023 में वेलिंगटन में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्तर पर हुआ था. हाल ही में पसली की चोट के कारण ब्रैसवेल ने न्यूजीलैंड की घरेलू टीम सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स के साथ भी अपना करियर समाप्त कर दिया.



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP