BCCI Gives Big Update On Gautam Gambhir’s Future: गंभीर की हेड कोच के पद से होगी छुट्टी? बीसीसीआई सेक्रेटरी ने दिया बड़ा अपडेट
Last Updated:
BCCI Gives Big Update On Gautam Gambhir’s Future: गौतम गंभीर ने जुलाई, 2024 में भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच के पद की जिम्मेदारी संभाली थी. गंभीर के कोचिंग कार्यकाल में भारतीय टीम ने 19 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें से उसे सात में जीत मिली है जबकि 10 टेस्ट में भारत को हार मिली.
गौतम गंभीर के कोचिंग को लेकर काफी समय से सवाल उठ रहे थे. नई दिल्ली. बीसीसीआई के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने उस खबर को सिरे से खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि बोर्ड भारत की टेस्ट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर को हटाने की योजना बना रहा है. बीसीसीआई अधिकारी ने कहा कि गंभीर को जुलाई 2024 में खेल के तीनों फॉर्मेट के लिए भारतीय टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया था. वह टीम के कोच बने रहेंगे. पिछले महीने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो घरेलू टेस्ट मैचों में भारत को लगातार हार मिलने के बाद भारतीय टेस्ट टीम के हेड कोच के तौर पर गंभीर के भविष्य पर सवाल उठ रहे हैं. लेकिन सैकिया ने यह साफ करते हुए कहा है कि गंभीर की पोजीशन को कोई खतरा नहीं है.
न्यूज एजेंसी पीटीआई ने शनिवार को रिपोर्ट किया था कि बोर्ड ने टेस्ट टीम की कमान संभालने के लिए वीवीएस लक्ष्मण से संपर्क किया है, लेकिन रविवार को स्पोर्ट्स तक को दिए एक इंटरव्यू में बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने सभी अफवाहों का खंडन किया.सैकिया ने कहा, ‘ ये सब अफवाह है. हमने किसी से बात नहीं की है और न ही किसी से संपर्क किया है. वह कॉन्ट्रैक्ट के हिसाब से काम करते रहेंगे.’
गौतम गंभीर के कोचिंग को लेकर काफी समय से सवाल उठ रहे थे.
‘गंभीर को कोच पद से हटाने की खबर गलत’
भारतीय क्रिकेट टीम के अगले कोच के तौर पर वीवीएस लक्ष्मण के बारे में अफवाहों पर सैकिया ने एएनआई को बताया, ‘अभी जो रिपोर्ट्स चल रही हैं, वे पूरी तरह से गलत और सिर्फ अंदाजे पर आधारित हैं. कुछ जाने-माने मीडिया आउटलेट्स द्वारा छापे जाने के बावजूद, इन दावों में कोई सच्चाई नहीं है. बीसीसीआई इन बातों को साफ तौर पर नकारता है और उसने ऐसा कोई कदम नहीं उठाया है. ये रिपोर्ट्स सिर्फ अंदाजा और कल्पना पर आधारित हैं, तथ्यात्मक रूप से गलत हैं, और पूरी तरह से बेबुनियाद हैं.’
भारत ने गंभीर के कोचिंग में 19 टेस्ट खेले हैं
जुलाई 2024 में गंभीर के भारतीय टीम की कमान संभालने के बाद से भारत अब तक खेले गए 19 टेस्ट में से सिर्फ सात टेस्ट ही जीत पाया है. उनके मार्गदर्शन में भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट (घर पर), ऑस्ट्रेलिया में एक, इंग्लैंड में दो और घरेलू दर्शकों के सामने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट जीते. दूसरी ओर, भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन घरेलू टेस्ट, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन अवे टेस्ट सीरीज, इंग्लैंड के खिलाफ दो अवे रेड-बॉल मैच और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कुछ और घरेलू टेस्ट हारे हैं.
गंभीर के कोचिंग करियर में लगा ये दाग
दिल्ली के पूर्व बाएं हाथ के बल्लेबाज एकमात्र ऐसे भारतीय हेड कोच हैं जिन्होंने घर पर पांच टेस्ट मैच हारे हैं और साथ ही घर पर खेली गई सीरीज़ में दो बार व्हाइटवॉश होने वाले भी वह एकमात्र भारतीय हेड कोच हैं. भारत मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 चक्र में तीन और टेस्ट सीरीज़ खेलेगा, लेकिन टॉप दो में जगह बनाने के उसके चांस बहुत मुश्किल हैं. अगर भारत बचे हुए नौ मैचों में से कम से कम सात मैच जीत लेता है, तो वह टॉप दो में जगह बना पाएगा.
भारतीय टीम 2026 में इन टीमों से खेलेगी टेस्ट सीरीज
भारत 2026 में घर से बाहर दो टेस्ट सीरीज (श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ) खेलेगा और फिर 2027 की पहली तिमाही में ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगा, जिसमें पांच मैचों की सीरीज खेली जाएगी.
About the Author
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें