These 7 Indian cities famous for their food | Indian Food: भारत के इन 7 शहरों में खाना बहुत फेमस! घूमने वालों के लिए खास जगह, जान लीजिए इनकी खासियत

Share to your loved once


Famous cities and their food in india: भारत के हर शहर की अपनी अलग-अलग खाने की चीजें फेमस हैं. ये सिर्फ खाने की चीजें नहीं, बल्कि उस जगह की कहानी और इतिहास भी बताती हैं. हर शहर, हर गली और हर इलाका देश की बड़ी ऐतिहासिक विरासत को जोड़ता है. ये शहर अपने टेस्टी और खुशबूदार स्ट्रीट फूड के लिए भी जाने जाते हैं. चलिए जानते हैं इन शहरों और वहां के स्ट्रीट फूड के बारे में.

दिल्ली

यहां खाना सिर्फ खाना नहीं, ये एक पहचान है. जामा मस्जिद की गलियों के मुगलाई कबाब से लेकर बटर चिकन तक, राजधानी की खुशबू दूर-दूर तक फैली है. चांदनी चौक के पराठे, कनॉट प्लेस के छोले भटूरे, दिल्ली के अलग-अलग खाने के लिए फेमस हैं. यहां के मुगल और पंजाबी लोग अपनी रेसिपी को परंपरा से आगे बढ़ाते आए हैं. वहीं, मोती महल का बटर चिकन, पुरानी दिल्ली की दौलत की चाट, लाजपत नगर के मोमोज और करोल बाग की कुल्फी फालूदा जरूर ट्राई करें.

अमृतसर

अमृतसर भी खाने के लिए बहुत फेमस है. हर दिन हजारों लोग गोल्डन टेम्पल के लंगर में खाना खाते हैं, जो शहर की एकता को दिखाता है. यहां की तंदूरी मछली, सरसों का साग के साथ मक्के की रोटी और घी में डूबी जलेबी, अमृतसर के खाने का मजा बढ़ा देती हैं. गोल्डन टेम्पल का लंगर, अमृतसरी कुलचा, तंदूरी फिश और अहूजा मिल्क भंडार की मलाई लस्सी जरूर ट्राई करें.

कोलकाता

यहां का खाना इमोशनल और कल्चरल कनेक्शन रखता है. सरसों के तेल की खुशबू, मिष्टी दोई की मिठास, और पुराने बेकरी के स्नैक्स यहां आने वालों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं. निजाम के काठी रोल्स, गोलबाड़ी की रसगुल्ला, मिष्टी दोई और कोशा मांग्शो जरूर ट्राई करें.

मुंबई

मुंबई के जुहू बीच से लेकर मोहम्मद अली रोड तक, शहर में खाने की खुशबू और हलचल रहती है. वड़ा पाव, पाव भाजी, ईरानी कैफे जैसी चीजें मुंबई की गलियों में मिलती हैं. वड़ा पाव, पाव भाजी, कीमा पाव, बॉम्बे डक फ्राई और बन मस्का के साथ ईरानी चाय जरूर ट्राई करें.

हैदराबाद

यहां का नाम आते ही बिरयानी की खुशबू याद आती है. यहां का खाना मुगल और निजामी असर दिखाता है. तंदूरी कबाब, धीरे-धीरे पकाई गई हलीम, हर डिश में परंपरा की कहानी है. चारमीनार के पास निमरा कैफे में हैदराबादी बिरयानी, पत्थर का गोश्त, हलीम और ईरानी चाय जरूर ट्राई करें.

चेन्नई

चेन्नई की इडली, डोसा, पोंगल और फिल्टर कॉफी के लिए फेमस है. यहां की इडली मुंह में घुल जाती है, और चेत्तीनाड चिकन जैसी डिशेज खाने के शौकीनों को खुश कर देती हैं. केले के पत्ते पर खाना और हाथ से खाने की परंपरा यहां की खासियत है. यहां घी रोस्ट डोसा, चेत्तीनाड चिकन, पोंगल, सरवण भवन या मुरुगन इडली होटल की फिल्टर कॉफी जरूर ट्राई करें.

अहमदाबाद

यहां वेजिटेरियन खाने के लिए फेमस है. यहां फरसान प्लेटर, खमन ढोकला, खांडवी और जलेबी फाफड़ा जैसी चीजें मिलती हैं. गुजरात की खाने की संस्कृति भारत की सबसे खुशहाल संस्कृतियों में से एक है, ये यहां के खाने से समझ सकते हैं. फाफड़ा-जलेबी, उंधियू, खाखरा, दाल ढोकली और मानेक चौक के नाइट बाजार की हर तरह की डिश जरूर ट्राई करें.

इन जगहों पर घूमने का सबसे अच्छा समय

दिल्ली और अमृतसर जाने के लिए अक्टूबर से फरवरी का समय सही है. कोलकाता और हैदराबाद के लिए नवंबर से मार्च तक जा सकते हैं. मुंबई में अक्टूबर से फरवरी तक जाना अच्छा है, स्ट्रीट फूड खाने के लिए ये बेस्ट टाइम है. चेन्नई और अहमदाबाद के लिए दिसंबर से फरवरी का समय बढ़िया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP