किसी का हुआ ब्रेकअप, तो किसी की टूट गई शादी, साल 2025 में इन 9 कपल्स के रिश्तों में आई दरार, उजड़ गया घर

Share to your loved once

Last Updated:

साल 2025 बॉलीवुड और टीवी जगत के कई सितारों के लिए रोलर-कोस्टर जैसा रहा. इस साल ग्लैमर की दुनिया में जहां एक तरफ नई फिल्मों की चमक और उभरते सितारों का दबदबा देखने को मिला, वहीं दूसरी तरफ कई मशहूर हस्तियों की निजी जिंदगी में आए तूफानों ने फैंस को हैरान कर दिया. यह साल सिर्फ सफलता की कहानियों के लिए ही नहीं, बल्कि रिश्तों में आए बड़े बदलावों के लिए भी याद किया जाएगा. कई कपल्स इस साल अलग हुए, कुछ ने तलाक का रास्ता अपनाया, तो कुछ ने शादी की योजना बीच में ही रद्द कर दी.

bollywood couples splits, celebrity divorce in 2025, dhanashree verma yuzvendra chahal divorce, palash muchhal smriti mandhana broke marriage, धनश्री वर्मा, युजवेंद्र चहल, पलाश मुच्छल, स्मृति मंधाना, बॉलीवुड कपल्स कात तलाक

नई दिल्ली. सिनेमाई गलियारों में कई कपल्स की निजी जिंदगियों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा. ब्रेकअप और अलगाव की खबरों ने सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोरीं. कई पावर कपल्स, जिन्हें फैंस एक मिसाल मानते थे, इस साल हमेशा के लिए अलग हो गए. किसी ने सालों पुराने वैवाहिक रिश्ते को खत्म कर तलाक का रास्ता चुना, तो किसी ने ऐन वक्त पर अपनी शादी को रद्द कर सबको चौंका दिया.

bollywood couples split, celebrity divorce in 2025, dhanashree verma yuzvendra chahal divorce, palash muchhal smriti mandhana broke marriage, धनश्री वर्मा, युजवेंद्र चहल, पलाश मुच्छल, स्मृति मंधाना, बॉलीवुड कपल्स कात तलाक

धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल साल की शुरुआत में ही सबके बीच चर्चा का विषय बन गए थे. शादी के कुछ समय बाद वे अलग रहने लगे थे, और इस साल कपल ने फरवरी 2025 में बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दी. तलाक के बाद धनश्री ने अपने टूटे रिश्ते पर खुलकर बात भी की थी. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, “जिस दिन तलाक हुआ, वो दिन मेरे और परिवार के लिए बेहद इमोशनल था. मुझे याद है कि मैं कोर्ट में खड़ी थी और फैसला आने वाला था, हम सब मेंटली तैयार थे, लेकिन जब फैसला आया तो मैं फूट-फूटकर रोने लगी. मैं बता भी नहीं सकती थी कि मैं क्या महसूस कर रही हूं. मैं बस रोई जा रही थी.’

bollywood couples split, celebrity divorce in 2025, dhanashree verma yuzvendra chahal divorce, palash muchhal smriti mandhana broke marriage, धनश्री वर्मा, युजवेंद्र चहल, पलाश मुच्छल, स्मृति मंधाना, बॉलीवुड कपल्स कात तलाक

बॉलीवुड कंपोजर और डायरेक्टर पलाश मुछाल और क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने एक-दूसरे को 6 साल तक डेट किया. 23 नवंबर को दोनों शादी करने वाले थे, लेकिन इस दिन स्मृति के पिता की तबीयत खराब हो गई. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. ऐसे में शादी को टालना पड़ा. इसके बाद शादी के टूटने की खबर सामने आई. शादी के टूटने के पीछे कथित तौर पर पलाश मुछाल पर चीटिंग के आरोप बताए जा रहे हैं. स्मृति ने अपने इंस्टाग्राम से मेहंदी और हल्दी फंक्शन के सभी पोस्ट्स हटा दिए हैं. पलाश और स्मृति ने अपने सोशल मीडिया पर शादी कैंसल होने की जानकारी देते हुए जिंदगी में आगे बढ़ने की बात कही.

Add News18 as
Preferred Source on Google

bollywood couples split, celebrity divorce in 2025, dhanashree verma yuzvendra chahal divorce, palash muchhal smriti mandhana broke marriage, धनश्री वर्मा, युजवेंद्र चहल, पलाश मुच्छल, स्मृति मंधाना, बॉलीवुड कपल्स कात तलाक

इस साल सबसे ज्यादा चर्चा में बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली की निजी जिंदगी भी रही. उन्होंने कुछ हफ्तों पहले पति पीटर हॉग के खिलाफ कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी और उन पर शारीरिक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था. उन्होंने कोर्ट में कहा कि शादी के बाद पीटर हॉग उन्हें काम करने से रोकता था. इस कपल ने 2011 में शादी की थी और अब इनके तीन बच्चे हैं. सोशल मीडिया पर दोनों ने एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है.

bollywood couples split, celebrity divorce in 2025, dhanashree verma yuzvendra chahal divorce, palash muchhal smriti mandhana broke marriage, धनश्री वर्मा, युजवेंद्र चहल, पलाश मुच्छल, स्मृति मंधाना, बॉलीवुड कपल्स कात तलाक

मलयालम एक्ट्रेस मीरा वासुदेवन ने इस साल अपने पति सिनेमैटोग्राफर विपिन पुथियांकम से तलाक की घोषणा की. उनकी शादी केवल लगभग एक साल चली थी. दोनों की मुलाकात टीवी शो ‘कुडुम्बविलक्कु’ के सेट पर हुई थी, जो वक्त के साथ प्यार में बदल गई. उन्होंने पिछले साल मई में कोयंबटूर में शादी की. यह उनकी तीसरी शादी थी. सोशल मीडिया पर अलग होने की घोषणा करने के बाद मीरा ने विपिन के साथ साझा की गई सभी तस्वीरें और वीडियो डिलीट कर दिए थे. इनमें उनकी शादी की तस्वीरें भी शामिल थीं.

bollywood couples split, celebrity divorce in 2025, dhanashree verma yuzvendra chahal divorce, palash muchhal smriti mandhana broke marriage, धनश्री वर्मा, युजवेंद्र चहल, पलाश मुच्छल, स्मृति मंधाना, बॉलीवुड कपल्स कात तलाक

मराठी सिंगर राहुल देशपांडे और उनकी पत्नी नेहा ने भी 2025 में अपने रिश्ते को समाप्त किया. 17 साल साथ रहने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अलग होने की घोषणा की, हालांकि वजह का खुलासा नहीं किया. उन्होंने बताया कि हमने आपसी सहमति से सोच-समझकर और सौहार्दपूर्ण तरीके से अलग होने का फैसला लिया है. साथ ही बताया कि हमारी प्राथमिकता बेटी रेणु की बेहतरीन परवरिश है, जिसे हम प्यार और सम्मान के साथ करेंगे.

bollywood couples split, celebrity divorce in 2025, dhanashree verma yuzvendra chahal divorce, palash muchhal smriti mandhana broke marriage, धनश्री वर्मा, युजवेंद्र चहल, पलाश मुच्छल, स्मृति मंधाना, बॉलीवुड कपल्स कात तलाक

‘भाबीजी घर पर हैं’ में अंगूरी भाभी का रोल निभाने वालीं टीवी एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे और उनके पति पीयूष पुरी ने फरवरी 2025 में तलाक लिया. इस जोड़ी ने साल 2003 में शादी की थी और इनकी एक बेटी आशी है. दोनों साल 2022 से ही अलग-अलग रह रहे थे. 5 फरवरी 2025 को दोनों का तलाक हुआ था. तलाक के दो महीने बाद ही पीयूष का लिवर सिरोसिस नामक बीमारी के चलते निधन हो गया था.

bollywood couples split, celebrity divorce in 2025, dhanashree verma yuzvendra chahal divorce, palash muchhal smriti mandhana broke marriage, धनश्री वर्मा, युजवेंद्र चहल, पलाश मुच्छल, स्मृति मंधाना, बॉलीवुड कपल्स कात तलाक

टीवी एक्ट्रेस मुग्धा चापेकर और रवीश देसाई ने भी इस साल अलग होने का फैसला लिया. शादी के 9 साल बाद दोनों ने अप्रैल में घोषणा करते हुए बताया कि वे पिछले एक साल से अलग रह रहे थे और अब एक-दूसरे को तलाक दे रहे हैं. उन्होंने बताया कि यह कदम हमने आपसी सहमति के साथ उठाया है. दोनों की मुलाकात ‘सतरंगी ससुराल’ के सेट पर साल 2014 में हुई थी. इसके बाद दोनों ने दो साल तक डेट किया और 30 जनवरी 2016 को सगाई की और शादी 16 दिसंबर को की.

bollywood couples split, celebrity divorce in 2025, dhanashree verma yuzvendra chahal divorce, palash muchhal smriti mandhana broke marriage, धनश्री वर्मा, युजवेंद्र चहल, पलाश मुच्छल, स्मृति मंधाना, बॉलीवुड कपल्स कात तलाक

टीवी की पॉपुलर जोड़ी लता सभरवाल और संजेव सेठ ने जून 2025 में अलग होने की घोषणा की. 16 साल की शादी के बाद उन्होंने तय किया कि वे अब जिंदगी में अकेले आगे बढ़ेंगे. तलाक को लेकर संजीव सेठ ने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘हमारी शादी को 16 साल हो गए हैं और जो कुछ हुआ है वह बहुत दुखद है. जिंदगी चलती रहती है और हमें आगे बढ़ना ही पड़ता है.’ दोनों की मुलाकात ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के सेट पर हुई थी; जब दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे, तो उन्होंने जीवन में आगे बढ़ते हुए 2010 में शादी कर ली. लता से पहले संजीव की शादी एक्ट्रेस रेशम टिपनिस से हुई थी.

bollywood couples split, celebrity divorce in 2025, dhanashree verma yuzvendra chahal divorce, palash muchhal smriti mandhana broke marriage, धनश्री वर्मा, युजवेंद्र चहल, पलाश मुच्छल, स्मृति मंधाना, बॉलीवुड कपल्स कात तलाक

बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और एक्टर विजय वर्मा ने भी 2025 की शुरुआत में अलग होने की घोषणा की. 2023 में फिल्म ‘लस्ट स्टोरीज 2’ की रिलीज के समय दोनों ने रिश्ते पर मुहर लगाई थी और फिर डेट करना शुरू किया था. लेकिन ब्रेकअप को लेकर दोनों ने कोई भी कारण नहीं बताया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों अब अच्छे दोस्त हैं और अपने-अपने करियर पर ध्यान दे रहे हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

किसी का हुआ ब्रेकअप, तो किसी की टूटी शादी, साल 2025 में इन 9 कपल्स का उजड़ा घर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP