Astrological tips for couples। पति-पत्नी के रिश्ते में सुधार के ज्योतिषीय उपाय

Share to your loved once


Last Updated:

Naye Saal Ke Upay: पति-पत्नी का रिश्ता जीवन की सबसे अहम कड़ी माना जाता है. यह रिश्ता भरोसे, समझ और आपसी सम्मान पर टिका होता है. समय के साथ जिम्मेदारियां बढ़ती हैं, काम का दबाव आता है और कई बार छोटी-छोटी बातें बड़े झगड़ों में बदल जाती हैं. बात-बात पर तकरार, मनमुटाव और दूरी दांपत्य जीवन की खुशियों को कम कर देती है. कई लोग चाहते हैं कि रिश्ते पहले जैसे हो जाएं, लेकिन कोशिश के बाद भी हालात नहीं सुधरते. नया साल नई शुरुआत का प्रतीक होता है. माना जाता है कि साल के पहले दिन किए गए उपाय पूरे साल असर दिखाते हैं. ज्योतिष में कुछ ऐसे सरल उपाय बताए गए हैं, जिन्हें पति-पत्नी मिलकर अपनाएं तो रिश्ते में आई कड़वाहट धीरे-धीरे कम होने लगती है. इन उपायों के पीछे भावनात्मक जुड़ाव और सकारात्मक सोच का भी बड़ा योगदान माना जाता है. अगर आप भी चाहते हैं कि नए साल में आपका दांपत्य जीवन फिर से खुशहाल बने, तो नीचे दिए गए उपायों को अपनाकर देख सकते हैं. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.

Astrological tips for couples

पति-पत्नी के रिश्ते में आई कड़वाहट को दूर करने के लिए नए साल का पहला दिन खास माना जाता है. साथ पूजा करना, मंत्र जाप, चंदन का तिलक और सकारात्मक सोच अपनाने से रिश्ते में सुधार आ सकता है. छोटे-छोटे उपाय दांपत्य जीवन में फिर से मधुरता ला सकते हैं.

Astrological tips for couples

1. साल के पहले दिन साथ में पूजा करें नए साल की शुरुआत पति-पत्नी को एक साथ पूजा करके करनी चाहिए. घर के मंदिर में या किसी नजदीकी मंदिर में बैठकर भगवान का ध्यान करें. ऐसा करने से मन शांत होता है और आपसी दूरी कम होने लगती है. साथ पूजा करने से रिश्ते में अपनापन बढ़ता है और पुराने गिले-शिकवे कम होते हैं.

Astrological tips for couples

2. चंदन का तिलक लगाएं अगर जीवनसाथी को जल्दी गुस्सा आता है या बात-बात पर नाराजगी हो जाती है, तो नए साल के पहले दिन पूजा के बाद माथे पर चंदन का तिलक जरूर लगाएं. माना जाता है कि चंदन की ठंडक मन को शांत करती है और व्यवहार में नरमी लाती है. इससे घर का माहौल भी सकारात्मक बना रहता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Astrological tips for couples

3. कपूर का आसान उपाय रिश्ते में तनाव और बार-बार झगड़े हो रहे हों, तो कपूर का उपाय लाभकारी माना जाता है. कपूर का एक छोटा टुकड़ा लाल कपड़े में बांध लें और रात को सोते समय तकिए के नीचे रखें. कहा जाता है कि इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और मन हल्का महसूस करता है.

Astrological tips for couples

4. भगवान नारायण के मंत्र का जाप दांपत्य जीवन में सुख और शांति के लिए मंत्र जाप को असरदार माना गया है. रोज सुबह या रात को सोने से पहले कुछ समय निकालकर यह मंत्र बोलें<br />मंत्र: “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय”<br />मंत्र जाप से मन स्थिर होता है और रिश्तों में धैर्य बढ़ता है.

Astrological tips for couples

5. मीठा भोजन बांटें नए साल के पहले दिन पति-पत्नी एक-दूसरे को मीठा खिलाएं. यह छोटा-सा कदम रिश्ते में मिठास घोलने का काम करता है. माना जाता है कि ऐसा करने से आपसी बातचीत में भी मिठास आती है और मन की कड़वाहट कम होती है.

Astrological tips for couples

6. पुराने गिले-शिकवे छोड़ने का संकल्प लें साल के पहले दिन एक-दूसरे से खुलकर बात करें और पुराने झगड़ों को वहीं खत्म करने का मन बनाएं. बीती बातों को बार-बार याद करने से रिश्ता कमजोर होता है. नए साल में नई सोच के साथ आगे बढ़ने का फैसला करें.

Astrological tips for couples

7. एक साथ समय बिताएं नए साल के दिन कुछ समय केवल एक-दूसरे के लिए निकालें. बिना मोबाइल और काम की चिंता के साथ बैठें, बात करें या बाहर घूमने जाएं. यह उपाय रिश्ते में अपनापन बढ़ाने में मदद करता है और भावनात्मक जुड़ाव मजबूत करता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

लड़ाई-झगड़े में निकल गया साल 2025? नए साल के पहले दिन कर लें ये सरल उपाय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP