मनोज देसाई ने अनिल कपूर पर मिस्टर इंडिया के लिए अवॉर्ड खरीदने का आरोप
Last Updated:
बॉलीवुड में अक्सर फिल्मों के लिए अवॉर्ड्स को पैसों से खरीदने की बात पर बहस होती रहती है. ऋषि कपूर के खुलासे के बाद पुष्टि हो गई कि फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर्स अपने करियर को ऊंचाई पर ले जाने के लिए ऐसा काम करते हैं. हाल में मनोज देसाई ने दावा किया कि अनिल कपूर ने अपनी सुपर-डुपर हिट मिस्टर इंडिया के लिए बेस्ट एक्टर अवॉर्ड खरीदा था.
अनिल कपूर और अमिताभ बच्चननई दिल्ली. बॉलीवुड में अवॉर्ड्स के लेकर अक्सर ऐसे दावे किए जाते हैं कि कई सितारे इन अवॉर्ड्स को पैसों से खरीदते हैं. ऋषि कपूर अपनी किताब खुल्लम खुल्ला में भी इस बात का साफ-साफ जिक्र कर चुके हैं कि उन्होंने अपने करियर के दौरान कई सारे अवॉर्ड्स पैसों से खरीदे थे. अब इस सिलसिले में दिग्गज फिल्ममेकर और थिएटर्स के मालिक मनोज देसाई ने अनिल कपूर पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि अनिल कपूर ने अपनी आइकॉनिक फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ के लिए अवॉर्ड खरीद था. उनसे पहले वो बेस्ट एक्टर अवॉ़र्ड अमिताभ बच्चन को ऑफर हुआ था लेकिन उन्होंने ऐसा करने से साफ इनकार कर दिया था.
विक्की लालवानी के साथ इंटरव्यू में मनोज देसाई कहते हैं, एक बार एक अवॉर्ड फंक्शन में मैं और अभिताभ बच्चन एक साथ बैठे हुए थे. रौफ अहमद मेरे पास आए और बोले, ‘अगर मैं बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड अमिताभ बच्चन को दे दूं, तो क्या आप इस पार्टी का पूरा खर्चा उठाएंगे?’’ वो कहते हैं कि बिग बी ने ये सुनते ही मना कर दिया था.
अमिताभ बच्चन ने अवॉर्ड खरीदने से किया था साफ इनकार
मनोज देसाई कहते हैं कि वो रौफ अहमद की बात सुनकर सीधे अमिताभ के पास ये ऑफर लेकर गए, लेकिन बिग बी ने उनका ऑफर ठुकराते हुए कहा, ‘अमिताभ बच्चन अवॉर्ड्स खरीदता नहीं है’. फिल्ममेकर के मुताबिक शहंशाह को पहले से पता था कि उस रात वो बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड् अनिल कपूर को मिलने वाला है. उन्होंने मनोज को बताया कि अनिल कपूर ने पहले ही अपने घर की छत पर एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन कर रखा था.
अनिल कपूर ने मिस्ट इंडिया के लिए खरीदा था अवॉर्ड
मनोज देसाई के आरोपों के मुताबिक अनिल कपूर ने मिस्टर इंडिया के लिए बेस्ट एक्टर अवॉर्ड खरीदा था. वो कहते हैं कि अनिल फिल्मफेयर की पार्टी का खर्चा उठाने के लिए तैयार हो गए थे जिसके बाद उन्हें बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिला. फिल्म इंडस्ट्री में अवॉर्ड खरीदने के चलन के बारे में फिल्ममेकर कहते हैं कि धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन कभी इस ट्रेंड में शामिल नहीं हुए.
उनके मुताबिक अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र ने अपने पूरे करियर में कभी कोई अवॉर्ड नहीं खऱीदा. धर्मेंद्र ने इस बारे में खुलकर बात भी की थी. दिवंगत एक्टर को जब लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया तो उन्होंने कहा था कि उन्होंने अपने करियर में कई ऐसी फिल्में की हैं जो अवॉर्ड की हकदार थीं, लेकिन उन्हें कभी अवॉर्ड दिया नहीं गया.
About the Author
प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें