Who is Jerrssis Wadia: जेर्सिस वाडिया कौन हैं…भारत में जन्मे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने 6 गेंद पर ठोक दिए 24 रन, बीबीएल में दिखाया दम
Last Updated:
Who is Jerrssis Wadia: जेर्सिस वाडिया की बिग बैश लीग में धमाकेदार एंट्री हुई है. उन्होंने बिस्बेन हीट के खिलाफ मुकाबले में एक ओवर में 24 रन ठोक डाले. इस दौरान उन्होंने लगातार तीन छक्के और एक चौका जड़ा.जेर्सिस 16 गेंदों पर 34 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने एडिलेड स्ट्राइकर्स की ओर से खेलते हुए अपनी बेखौफ बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया.
जेर्सिस वाडिया ने शुरुआती तीन गेंदों पर 3 छक्के लगाए जबकि चौथी गेंद पर चौका जड़ा. नई दिल्ली. जेर्सिस वाडिया ने ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में धांसू एंट्री मारी है. एडिलेड स्ट्राइकर्स की ओर से बीबीएल 2025-26 में खेल रहे वाडिया ने बिस्ब्रेन हीट के खिलाफ मुकाबले में अपनी धमाकेदार बैटिंग से सभी को प्रभावित किया. उन्होंने बीबीएल में अपनी अलग पहचान बनाई.चौबीस साल के जेसिर्स ने मैच में एक छोटी पारी खेली लेकिन दबाव के समय में जो इंटेंट उन्होंने बल्लेबाजी में दिखाई वो काबिलेतारीफ है. उन्होंने सिर्फ 16 गेंदों पर 34 रन ठोकर डाले. वाडिया की पारी का मुख्य आकर्षण 15वां ओवर था जिसमें 24 रन बने. इस बाएं हाथ के ऑलराउंडर ने जैक वाइल्डरमुथ की गेंदों पर लगातार तीन छक्के और फिर एक चौका लगाया, जिससे मैच का रुख पूरी तरह बदल गया और दर्शकों में जोश भर गया.
3 दिसंबर, 2001 को भारत में जन्मे जेर्सिस वाडिया (Jerrssis Wadia) ने ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले बड़ौदा के लिए एज-ग्रुप क्रिकेट खेला. वह मुंबई में पले-बढ़े. जहां उनके माता-पिता अभी भी रहते हैं. उनकी यात्रा धैर्य और लगन से भरी रही है. बाएं हाथ के बल्लेबाज और बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स गेंदबाज जेर्सिस वाडिया कोविड-19 महामारी से पहले एडिलेड स्ट्राइकर्स के अंडर 19 प्रोग्राम का हिस्सा बने. कोविड की वजह से फ्लाइट सेवाएं बंद कर दी गई थीं. बॉर्डर खुलने के बाद जेर्सिस वाडिया एडिलेड लौट आए और धीरे-धीरे साउथ ऑस्ट्रेलियन प्रीमियर क्रिकेट के ज़रिए अपने करियर को फिर से बनाया. 2022-23 सीजन से वाडिया ने एडिलेड, ईस्ट टॉरेंस और टी ट्री गली जैसे क्लबों के लिए खेला. उन्होंने टॉप लेवल पर मौके का इंतजार करते हुए बल्ले और गेंद दोनों से लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है.
जेर्सिस वाडिया ने शुरुआती तीन गेंदों पर 3 छक्के लगाए जबकि चौथी गेंद पर चौका जड़ा.
Unbelievable Jerrssis 🙌