Investigation into encroachment on eight bighas of cemetery land, preparations underway for major action in Sambhal, crackdown follows November 24 violence, know the full story : UP News

Share to your loved once


Last Updated:

Sambhal Latest News : संभल में विवादित धार्मिक स्थल शाही जामा मस्जिद के निकट स्थित कब्रिस्तान की जमीन की पैमाइश 30 दिसंबर को की जाएगी. यह कार्रवाई कब्रिस्तान की भूमि पर हुए कथित अवैध अतिक्रमण को चिह्नित करने के उद्देश्य से की जा रही है. प्रशासन का कहना है कि पैमाइश पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराई जाएगी.

आठ बीघा कब्रिस्तान भूमि पर अतिक्रमण की जांच, संभल में बड़ी कार्रवाई की तैयारी

संभल: यूपी के संभल में शाही जामा मस्जिद और श्रीहरिहर मंदिर विवाद से जुड़े क्षेत्र में स्थित कब्रिस्तान की करीब आठ बीघा भूमि की पैमाइश को लेकर प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है. यह कब्रिस्तान राज्य सरकार की जमीन पर दर्ज बताया जा रहा है. आरोप है कि इस भूमि पर अवैध कब्जा कर न केवल कब्रिस्तान का विस्तार किया गया, बल्कि मार्केट, दुकानें और मकान भी बना लिए गए हैं. प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 24 नवंबर 2024 को हुई हिंसा के दौरान इन्हीं मकानों और दुकानों से पुलिस पर पथराव किया गया था. इसके बाद से यह इलाका सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील बना हुआ है. इसी कारण प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने से पहले भूमि की पैमाइश कराने का फैसला लिया है, ताकि किसी भी तरह का विवाद न खड़ा हो.

कोतवाली में हुई अहम बैठक
पैमाइश से पहले शनिवार शाम 4 बजे संभल कोतवाली परिसर में एक अहम बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता एसडीएम रामानुज और सीओ आलोक भाटी ने की. इसमें 30 दिसंबर को होने वाली पैमाइश की प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक में पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

अतिक्रमण के आरोपियों को दी गई जानकारी
बैठक में उन लोगों को भी पैमाइश की जानकारी दी गई, जिनके मकान या दुकानें कथित रूप से कब्रिस्तान की भूमि पर बने होने का आरोप है. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से पहले पूरी प्रक्रिया नियमों के तहत अपनाई जाएगी. पहले पैमाइश कराई जाएगी, उसके बाद नियमानुसार नोटिस जारी किए जाएंगे.

30 दिसंबर सुबह 10 बजे शुरू होगी पैमाइश
एसडीएम रामानुज ने बताया कि कब्रिस्तान की पैमाइश 30 दिसंबर को सुबह 10 बजे शुरू की जाएगी. इसके लिए तहसीलदार धीरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई है. टीम में नायब तहसीलदार दीपक जुरैल, बबलू कुमार और अरविंद कुमार सिंह शामिल होंगे.

राजस्व विभाग की बड़ी टीम रहेगी मौजूद
पैमाइश के दौरान निष्पक्षता बनाए रखने के लिए चार राजस्व निरीक्षक और 22 लेखपालों की संयुक्त टीम को तैनात किया गया है. प्रशासन का कहना है कि पूरी प्रक्रिया वीडियो रिकॉर्डिंग और दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी, ताकि बाद में किसी तरह की आपत्ति या विवाद की गुंजाइश न रहे. एसडीएम ने स्पष्ट किया कि कब्रिस्तान गाटा संख्या 32.2 में राजस्व अभिलेखों में दर्ज है. पैमाइश लेखपालों की संयुक्त टीम द्वारा की जाएगी और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न होगी. किसी भी पक्ष के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा.

प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
24 नवंबर की घटना को देखते हुए प्रशासन ने पैमाइश से पहले ही सभी संबंधित पक्षों को सूचित कर दिया है. पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं. अधिकारियों का कहना है कि शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

homeuttar-pradesh

आठ बीघा कब्रिस्तान भूमि पर अतिक्रमण की जांच, संभल में बड़ी कार्रवाई की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP