दिल्ली पुलिस ने एक रात में पकड़े 7 फरार अपराधी
Last Updated:
दिल्ली पुलिस ने 27 दिसंबर 2025 को विकास शर्मा, सुरेंद्र, हसरत अली उर्फ गुड्डू, तरुण कुमार उर्फ अभिषेक, इरशाद उर्फ जिशान, हीरा सिंह उर्फ डेप्युटी और फर्दीन उर्फ फड्डू को पकड़ा.

Delhi Crime News: 27 दिसंबर 2025 एक ऐसी रात थी, जब उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस की फाइलों में दर्ज सात नाम, कानून से लुकाछिपी का खेल खत्म करने वाले थे. ये नाम सिर्फ आरोपी नहीं थे, बल्कि वो परछाइयां थीं, जो महीनों से पुलिस की आंखों में चुभ रही थीं. उत्तर-पश्चिम जिले की तंग गलियों, रेलवे लाइनों, बस अड्डों और किराए के कमरों में छिपे ये लोग खुद को वक्त की गिरफ्त से बाहर समझ रहे थे. मगर उन्हें क्या पता था कि दिल्ली पुलिस की टीमें उनकी हर सांस की आहट सुन रही हैं.
स्पेशल स्टाफ की टीम, जिसमें सब-इंस्पेक्टर सुरेंद्र और एएसआई सुरेंद्र दहिया शामिल थे, सबसे पहले मैदान में उतरी. कई हफ्तों की निगरानी, मुखबिरों की जानकारी और दिन-रात की मेहनत ने आखिरकार रंग दिखाया. उत्तम नगर में छिपा विकास शर्मा, जो वर्षों से अदालत के आदेशों से फरार था, अचानक खुद को पुलिस के सामने खड़ा पाया गया. उसके चेहरे पर वो डर साफ झलक रहा था, जो लंबे समय तक भागने के बाद कानून के हाथ लगने पर दिखता है.
वारदातों से दिल्ली की कई रातें कर चुके थे बेचैन
इसी टीम ने बवाना गांव में छिपे सुरेंद्र को भी दबोच लिया, जो दिल्ली आबकारी अधिनियम के मामले में फरार चल रहा था. मॉडल टाउन थाने की टीम भी पीछे नहीं रही. हेड कांस्टेबल विनोद खत्री और हेड कांस्टेबल नरेश ने उत्तर प्रदेश के बागपत जिले तक पीछा किया. वहां छिपा बैठा हसरत अली उर्फ गुड्डू, जिसने चोरी और सेंधमारी से दिल्ली की कई रातें बेचैन की थीं, आखिरकार कानून के शिकंजे में आ गया था. सबसे चुनौतीपूर्ण अभियान महेंद्र पार्क थाना क्षेत्र में चला.
आखिकार पकड़े गए सब के सब अपराधी
महिला कांस्टेबल अंजू के नेतृत्व में बनी टीम ने चार ऐसे फरार आरोपियों को खोज निकाला, जो लगातार अपने नाम, ठिकाने और पहचान बदलते रहते थे. राजौरी गार्डन फ्लाईओवर के आसपास भटकने वाला तरुण कुमार उर्फ अभिषेक, जहांगीरपुरी में छिपा इरशाद उर्फ जिशान, शाहदरा और लोनी रेलवे स्टेशन के बीच घूमता हीरा सिंह उर्फ डेप्युटी, और वजीराबाद का रहने वाला फर्दीन उर्फ फड्डू, चारों को एक-एक कर पकड़ लिया गया. आखिरकार दिल्ली पुलिस की लंबी मेहनत रंग लाई.
About the Author
Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें