नए साल पर सहारनपुर के इन बेहतरीन फूड स्टॉल पर करें न्यू ईयर पार्टी इंजॉय, टेस्ट ऐसा की भूल नहीं पाएंगे इनका स्वाद

Share to your loved once


Last Updated:

खाने-पीने की चीजों को लेकर सहारनपुर यूं तो दूर-दूर तक अपनी छाप छोड़ता है. सहारनपुर में जहां खाना अच्छा और सस्ता मिलता है यही कारण है कि जब भी लोग यहां पर आते हैं तो यहां पर अपने पसंदीदा पकवान जरुर खा कर जाते हैं. नए साल पर अगर आप न्यू ईयर पार्टी सेलिब्रेट करने की सोच रहे तो जान लीजिए सहारनपुर में कहां पर मिलेंगे आपको बेस्ट फूड.

NEWS18

सहारनपुर के ‘पिंडी छोले भटूरे’ शहर की शान हैं, जो कोर्ट रोड पर मिशन कंपाउंड में स्थित हैं और लगभग 45 सालों से अपनी अनोखी स्वाद और गुणवत्ता के लिए मशहूर हैं, जहाँ लोग दूर-दूर से तीखे और चटपटे छोले-भटूरे का स्वाद लेने आते हैं, जिन्हें आप Zomato या Swiggy से ऑनलाइन ऑर्डर भी कर सकते हैं. तो अगर आप भी अपने घर पर न्यू ईयर सेलिब्रेट कर रहे हैं, तो सहारनपुर के इन स्वादिष्ट छोले भटूरे को मंगाकर न्यू ईयर पार्टी को और चटपटा बना सकते हैं.

NEWS18

सहारनपुर के रेलवे रोड स्थित पाल्ली के कढ़ी चावल बहुत मशहूर हैं. यह दुकान 25 से 30 साल पुरानी है. जहां पर रोजाना हजारों की संख्या में लोग आकर कढ़ी चावल का स्वाद लेते हैं. लोगों को दोपहर के समय जब कुछ अच्छा खाना होता है, तो पाल्ली के कढ़ी चावल खाना ही पसंद करते हैं. ऑनलाइन ऑर्डर कर घर बैठकर भी आप यहां से ऑर्डर मंगवा सकते हैं. पाल्ली के कढ़ी चावल को मिट्टी से तैयार कुल्हड़ में परोसा जाता है. नए साल पर भी यहां पर लोगों की भारी भीड़ जमा होती है तो अगर आप भी कुछ इंडियन खाना चाहते हैं तो पाल्ली के कढ़ी चावल आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है.

NEWS18

नया साल जब भी आता है लोग एक दूसरे का मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करते हैं अगर आप सहारनपुर के रहने वाले हैं और सहारनपुर में रहकर ही न्यू ईयर सेलिब्रेट कर रहे हैं तो सहारनपुर की यह मिठाई आपके लिए लाजवाब होने वाली है. दिखने में यह जलेबी भले ही आम जलेबी जैसी लगती हो, लेकिन इसे तैयार करने में पनीर का खास उपयोग किया जाता है. इसे देसी घी में तलकर तैयार किया जाता है, जिससे इसका स्वाद और भी निखरता है. पनीर की यह जलेबी खूबसूरत दिखने के साथ स्वाद में भी लाजवाब है. यह आपको सहारनपुर का दिल कहे जाने वाले घंटाघर जनता स्वीट्स पर मिलेगी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

NEWS18

आपकी न्यू ईयर पार्टी में अगर सहारनपुर की स्पेशल चाट नहीं है तो आपका चटपटा खाना बेकार है. सहारनपुर की शीतल चाट भंडार की चाट सहारनपुर ही नहीं हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल से आने वाले लोग भी यहां पर आकर चाट खाना पसंद करते हैं. चाट का स्वाद ऐसा है कि जो एक बार खा लेता है. वह बार-बार यहीं पर ही आता है. साथ ही पैक करा कर घर भी ले जाता है. कैलाशपुर में यह 25 साल पुरानी दुकान है. चाट में स्पेशल मूंग की दाल की पकौड़ी, उड़द की दाल की गूंजी, पपड़ी, इमली की खटाई साथ ही ड्राई फूड और घर के दूध से दही तैयार की जाती है, और चटपटा खाने वाले इस चाट को खाना बहुत पसंद करते हैं.

NEWS18

न्यू ईयर पार्टी में कुछ लोग चिकन खाना काफी पसंद करते हैं. तो अगर आप भी अपनी न्यू ईयर पार्टी में चिकन को शामिल करना चाहते हैं तो आज हम आपको सहारनपुर की स्वाद में लाजवाब चिकन चस्का जहां पर विभिन्न वैरायटी का चिकन दाम कम और बेहतर स्वाद के साथ मिलने वाला है. सहारनपुर के आईटीसी रोड पर चिकन चस्का जहां पर आपको चिकन में लगभग 30 वैरायटी से अधिक मिल जाएगी. इसके साथ ही जो एक बार चिकन चस्का पर बनने वाला चिकन खा लेता है वह बार-बार यही पर ही आता है. यही कारण है कि मात्र कुछ सालों में ही चिकन चस्का ने अपनी एक अलग पहचान बना ली है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

सहारनपुर के इन बेहतरीन फूड से करें न्यू ईयर पार्टी इंजॉय, भूलेंगे नहीं टेस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP