Lehsun Mirch ka Achar Recipe: 20 मिनट में बनाएं लहसुन-हरी मिर्च का अचार, आसान है रेसिपी

Share to your loved once


Last Updated:

Lehsun Mirch ka Achar: अचार किसी भी भोजन में शामिल कर दिया जाए तो खाने का स्वाद दोगुना हो जाता है. काफी लोगों को खाना खाते समय अचार खाने की आदत होती है. मार्केट में भी कई तरह के अचार मिलते हैं, लेकिन घर में बने अचार का स्वाद भला बाजार में कहां मिल सकेगा. सर्दियों में अचार भोजन में शामिल करने से खाना अच्छा लगता है. घर पर काफी लोग नींबू, मिर्ची, मूली, गाजर, आम, अदरक आदि का अचार बनाते हैं. ये जल्दी बन भी जाते हैं. आज आपको लहसुन-मिर्च का अचार बनाने की रेसिपी बता रहे हैं. इसकी रेसिपी शेयर की है मास्टर शेफ पंकज भदौरिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर.

लहसुन-मिर्च का अचार-लहसुन और मिर्च को मिलाकर आप बहुत ही स्वादिष्ट, तीखा अचार बना सकते हैं, वह भी सिर्फ 20 मिनट में. इस अचार को बनाने के लिए आप हरी मिर्च अपनी पसंद के तीखेपन के हिसाब से चुनें. पतली, छोटी और गहरे हरे रंग की मिर्च ज़्यादा तीखी होती है और मोटी, हल्के रंग की मिर्च में कम तीखापन होता है.

लहसुन-मिर्च का अचार बनाने में लगने वाला समय- लहसुन और हरी मिर्च का अचार आप घर पर ही मात्र 20 मिनट में बना सकते हैं. इसके लिए तैयारी का समय 10 मिनट, पकाने का समय 10 मिनट, मात्रा लगभग 1 किलो.

लहसुन-मिर्च अचार बनाने के लिए सामग्री- इस अचार को बनाने के लिए आपको 250 ग्राम हरी मिर्च, 250 ग्राम छिला हुआ लहसुन, 2 कप सरसों का तेल, ¼ कप धनिया के बीज, ¼ कप पीली सरसों के बीज, 2 बड़े चम्मच सौंफ, 1 बड़ा चम्मच मेथी के बीज, 1 छोटा चम्मच कलौंजी, 3 बड़े चम्मच नमक, 50 ग्राम कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, ¼ कप सिरका चाहिए.

Add News18 as
Preferred Source on Google

green chili garlic pickle

लहसुन मिर्च का अचार बनाने की विधि- सबसे पहले हरी मिर्च को धो लें. इसे अच्छी तरह से पोछ लें. डंठल हटा दें और बीच से काट कर आधा-आधा कर लें. धनिया, मेथी, सौंफ और राई को हल्का भून लें. मिक्सी में पाउडर की तरह पीस लें. इसमें नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और कलौंजी डाल दें.

green chili garlic pickle

अब सरसों के तेल को धुआं निकलने तक गर्म करें. तेल को ठंडा करें. फिर से मध्यम गर्म होने तक गर्म करें. लहसुन डालकर 4-5 मिनट तक पकाएं. अब इसमें हरी मिर्च डालकर आंच से हटा लें. पिसे हुए मसाले और सिरका डालकर अच्छी तरह से मिलाएं. ठंडा करें और साफ एयरटाइट कांच की बोतल में भरकर रखें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

Lehsun Mirch ka Achar: 20 मिनट में बनाएं लहसुन-हरी मिर्च का अचार, जानें रेसिपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP