बार-बार काम में आती है रुकावट? हो सकता है वास्तु दोष! नए साल पर जरूर अपनाएं ये आसान उपाय, बनी रहेगी खुशहाली

Share to your loved once


Last Updated:

Evil Eye Protection for Home: नए साल पर अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में पूरे साल सुख, शांति और तरक्की बनी रहे, तो बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा से बचाव बेहद जरूरी है. वास्तु शास्त्र के अनुसार साल के पहले दिन किए गए छोटे-छोटे उपाय पूरे साल के माहौल को प्रभावित करते हैं. इस खबर में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप कुछ आसान से उपाय अपनाकर पूरे सालभर अपने घर को नेगेटिविटी से बचा सकते हैं.

New Year vastu tips

नए साल की शुरुआत हर कोई सुख, शांति और तरक्की के साथ करना चाहता है. माना जाता है कि साल के पहले दिन अपनाए गए छोटे-छोटे उपाय पूरे साल का माहौल तय करते हैं. ऐसे में घर को बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा से बचाना बेहद जरूरी हो जाता है. वास्तु शास्त्र में बताए गए कुछ सरल उपाय न सिर्फ नकारात्मक प्रभाव को कम करते हैं बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करते हैं. नए साल पर इन उपायों को अपनाकर आप अपने घर को शुभता से भर सकते हैं.

New Year vastu tips

ज्योतिषी अखिलेश पांडेय ने बताया कि वास्तु शास्त्र के अनुसार बुरी नजर और वास्तु दोष का आपस में गहरा संबंध माना जाता है. जब घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है तो इसका असर परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य, मन और कामकाज पर पड़ता है. बार-बार काम में रुकावट, आपसी तनाव और थकान जैसी समस्याएं इसी का संकेत हो सकती हैं. नए साल पर घर की ऊर्जा को शुद्ध करना जरूरी होता है ताकि पूरे साल सकारात्मकता बनी रहे और वास्तु दोष का प्रभाव कम हो सके.

New Year vastu tips

मुख्य दरवाजे पर नींबू और हरी मिर्च लटकाने की परंपरा बहुत पुरानी है. वास्तु मान्यता के अनुसार यह उपाय बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा को घर में प्रवेश करने से रोकता है. नींबू और हरी मिर्च को एक धागे में बांधकर दरवाजे पर लगाने से बाहर की नकारात्मक शक्तियां निष्क्रिय हो जाती हैं. नए साल के दिन इसे लगाना विशेष रूप से शुभ माना जाता है और इसे हर सप्ताह या महीने बदलते रहना चाहिए.

Add News18 as
Preferred Source on Google

New Year vastu tips

घर का प्रवेश द्वार वास्तु में सबसे महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है. यही से ऊर्जा घर में प्रवेश करती है. नए साल पर मुख्य दरवाजे को साफ रखना और वहां पर्याप्त रोशनी होना बेहद जरूरी है. गंदगी, टूटे जूते या बेकार सामान को दरवाजे के पास रखने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है. एक सुंदर नामपट्ट, साफ चटाई और हल्की सुगंध भी सकारात्मक माहौल बनाती है और बुरी नजर के प्रभाव को कम करती है.

New Year vastu tips

नमक को नकारात्मक ऊर्जा को सोखने वाला तत्व माना जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार सप्ताह में कम से कम एक बार घर में नमक मिले पानी से पोंछा लगाना चाहिए. खासतौर पर नए साल की शुरुआत में यह उपाय करने से पुरानी नकारात्मकता दूर होती है. इससे घर का वातावरण हल्का और शांत महसूस होता है. यह उपाय बहुत आसान है और किसी भी घर में बिना खर्च के अपनाया जा सकता है.

New Year vastu tips

नए साल पर घर में हल्की पूजा, धूप या अगरबत्ती जलाना भी शुभ माना जाता है. वास्तु के अनुसार सुगंध से वातावरण शुद्ध होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. सुबह या शाम को कपूर, लोबान या गूगल की धूप जलाने से मानसिक शांति मिलती है. इससे घर में मौजूद नकारात्मक प्रभाव धीरे-धीरे खत्म होने लगते हैं और परिवार के सदस्यों के मन में भी सकारात्मकता बनी रहती है.

New Year vastu tips

वास्तु शास्त्र में अव्यवस्था को नकारात्मक ऊर्जा का मुख्य कारण माना गया है. नए साल पर पुराने और बेकार सामान को घर से बाहर निकाल देना चाहिए. टूटे बर्तन, खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान और फटे कपड़े नकारात्मकता को बढ़ाते हैं. घर को व्यवस्थित रखने से ऊर्जा का प्रवाह सही रहता है. साफ और सजा हुआ घर न सिर्फ देखने में अच्छा लगता है बल्कि बुरी नजर और वास्तु दोष से भी बचाव करता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homedharm

बार-बार काम में आती है रुकावट? हो सकता है वास्तु दोष! अपनाएं ये आसान उपाय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP