करीना कपूर का ये है सबसे पसंदीदा सूप, पीते ही कड़ाके की ठंडी में भी शरीर में आ जाएगी गर्मी, जानें रेसिपी
रांची : वैसे तो बॉलीवुड स्टारों के खाने का अपना अलग-अलग ही शौक है, ऐसे में आज हम आपको पाया सूप के बारे में बताएंगे. यह सूप अभिनेत्री करीना कपूर का फेवरेट माना जाता है. इसका उन्होंने कई इंटरव्यू में भी जिक्र भी किया है. ऐसे में आइये आपको पाया सूप के बारे में बताते हैं. इसे आप आसानी से किसी भी मीट शॉप में ले सकते हैं. जहां पाया लाकर इसको अच्छे से सफाई करें और गैस पर प्रेशर कुकर चढ़ा दें. इसके साथ ही सारे मसाले भी डाल दें. वहीं, 3 बारीक कटा हुआ प्याज भी डालें. फिर उसमें पाया डालकर और थोड़ा हल्दी पानी डालकर सिटी लगा दें. इसे 4-5 सीटी के बाद नीते उतार लें. इसके बाद नीचे उतार दीजिए और जो पानी होगा. उसको अच्छे से छान लीजिए और उसको अलग रख लीजिए और पाया को भी निकाल लीजिए. अब आपको कढ़ाई चढ़ाना है. इसमें आप जो आपने पानी छानकर अलग रखा है. उसको डाल दीजिए और उसी में पाया भी डाल दीजिए. इसके साथ ही इस पाया के पानी में आपको थोड़ा सा काली मिर्च, स्वाद अनुसार नमक डाल देना है. फिर 30 मिनट तक पकने दीजिए. इसके बाद इसे नीचे उतार लें और गरमा गर्म एक कटोरी में इस सर्वे कर लें. यह इतना गर्म होता है कि अगर आप एक कटोरी पी लेंगे तो आपके पसीने छूट जाएंगे. खासकर इसे लोग ठंडी में प्रयोग करते हैं. इसमें जरूरी पोषक तत्व जैसे जिंक, पोटेशियम, विटामिन B12 यह सारी चीज देखने को मिलेगी. जो शरीर को अंदर से मजबूती भी प्रदान करती हैं.
